बांदा23मार्च26*भीड़-भाड़ वाले इलाकों और सरकारी कार्यालयों से चोरी कर वाहनों के पार्ट अलग कर बेचने का खुलासा*
युपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा: थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में हुई कार्रवाई में चोरी की 6 मोटरसाइकिलें और 2 मोटरसाइकिल के इंजन बरामद किए गए।गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रशांत उर्फ चंदू उर्फ राणा, रोहित उर्फ बउवा और अली मोहम्मद शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे भीड़-भाड़ वाले इलाकों, सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों के पार्ट अलग कर बेचे जाते थे, और नम्बर प्लेट व इंजन/चेसिस नंबर बदलकर पहचान छुपाई जाती थी।पुलिस ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों में से दो वाहन विकास भवन और जिला अस्पताल बांदा से चोरी किए गए थे। इस गिरोह की कई अन्य चोरी की घटनाओं की जांच भी पुलिस द्वारा तेज़ी से की जा रही है।
बरामदगी:6 मोटरसाइकिलें
2 मोटरसाइकिल के इंजन
गिरफ्तार अभियुक्त:
प्रशांत उर्फ चंदू उर्फ राणा, पुत्र जगतपाल, रामपुर थाना औंग, फतेहपुर रोहित उर्फ बउवा, पुत्र छिद्दू, रामपुर थाना औंग, फतेहपुर अली मोहम्मद, पुत्र मोहम्मद हनीफ, चौडगरा थाना कल्याणपुर, फतेहपुर
गिरफ्तारी में शामिल टीम:
प्र0नि0 बलराम सिंह, रामकिशोर यादव, उ0नि0 दीपक कुमार चौधरी, उ0नि0 गजेन्द्र सिंह, कां0 चन्दन कुमार, कां0 राकेश कुमार, कां0 शैलेन्द्र कुमार और कां0 राम कुमार

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त26 *जश्न-ए-आजादी से पहले जुनून की लहर: अररिया कॉलेज में देशभक्ति का महाकुंभ, तालियों से गूंजा सभागार*
कौशाम्बी14अगस्त2026*भवंस मेहता डिग्री कॉलेज ने निकाली तिरंगा यात्रा*
हल्द्वानी14अगस्त26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने बच्चों को तिरंगा वितरण कर हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया