March 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

कौशाम्बी 22 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

कौशाम्बी 22 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[22/03, 20:10] +91 96486 24949: *सम्राट अशोक सेवा के तत्वाधान में 25 मार्च को सम्राट अशोक जयंती का अशोक नगर मरधरा मूरतगंज में होगा आयोजन*

*कौशांबी*। सम्राट अशोक सेवा के तत्वाधान में सम्राट अशोक जयंती समारोह व मेला का बीसवां समारोह का आयोजन जिले के अशोक नगर मरधरा मूरतगंज में 25 मार्च को किया जाएगा। उक्त दिवस एवं स्थान पर बौद्ध धर्म के विश्व प्रचारक संता की मूर्ति चक्र भारती सम्राट देवानाम प्रिय प्रियदर्शी अशोक महान महात्मा ज्योतिबा राव फुले एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म उत्सव गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जाएगा कार्यक्रम का उद्घाटन शिप्रा मौर्य प्रदेश अध्यक्ष एमबीसी महिला संवर्ग उत्तर प्रदेश एवं महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा कौशांबी के द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार होंगे। व वरिष्ठ अतिथि के रूप में राजेश कुमार कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष जिला जिला पंचायत कौशांबी होंगें।यह पूरा कार्यक्रम शिव मोहन मौर्य जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रयागराज कौशाम्बी की अध्यक्षता में होगा।

 

[22/03, 20:19] +91 96486 24949: *प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार रात भाजपा कौशाम्बी के जिला पदाधिकारियों* की जारी की सूची

*भाजपा की नई टीम सामाजिक समरसता जनसेवा को प्राथमिकता देगी व विकास और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगी….धर्मराज मौर्य*

*कौशाम्बी*। भाजपा पार्टी के कार्यकताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही बताया कि भाजपा की नई टीम में संगठन को मजबूत करने पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है,घोषणा के साथ ही कार्यकताओं में उत्साह का माहौल है नई टीम में अनुभवी व युवा चेहरों को भी मौका मिला है। कई पुराने कार्यकर्ताओं को भी मौका मिला है,कई नए चेहरे व महिला और युवाओं को विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है। यह टीम न केवल पार्टी कार्यकताओं की मेहनत का सम्मान है बल्कि भविष्य की रणनीति का मजबूत आधार भी है। साथ ही यह टीम जनता के विश्वाश को और मजबूत बनाए का कार्य करेगी संगठन की जड़ों को और गहरा करने में यह टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ऐसी तमाम बातों के साथ पुनः शुभकामनाएं दीं।

भाजपा जिला कार्यसमिति हुई घोषणा

कौशांबी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति उपरांत जिला कार्यसमिति की घोषणा हुई है प्रदीप पाण्डेय (शीलू).जिला उपाध्यक्ष वा भूपेन्द्र पटेल.जिला उपाध्यक्ष वा संजय जायसवाल जिला उपाध्यक्ष वा चक्रेश मिश्र.जिला उपाध्यक्ष वा भोलेशंकर कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष वा विनीता गुप्ता.जिला उपाध्यक्ष वा नितिन पासी.जिला उपाध्यक्ष वा कमलेश निषाद जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं राकेश पाण्डेय.जिला महामंत्री वा जगदीश सरोज.जिला महामंत्री वा ज्योति केशरवानी जिला महामंत्री बनाए गए हैं भाष्कर सिंह जिला मंत्री वा नरेन्द्र सिंह पटेल जिला मंत्री वा ब्रजेश लोधी जिला मंत्री वा अर्चना चौरसिया जिला मंत्री वा फूलमती पासवान जिला मंत्री वा विजय सिंह पाल जिला मंत्री वा दिनेश सोनकर जिला मंत्री वा दिनेश पाण्डेय जिला मंत्री बनाए गए हैं आशीष केशरवानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

 

[22/03, 21:02] +91 99562 82731: *ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग*

*कौशाम्बी* ट्रांसफार्मर की मरम्मत में लगे ठेकेदारों द्वारा विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में बड़ा खेल किया जा रहा है जिससे समय के पहले ट्रांसफार्मर जल जाते हैं एक तरफ आम जनता विद्युत सप्लाई न मिलने से परेशान होती है दूसरे तक फिर से ट्रांसफार्मर मरम्मत करने में सरकार का लाखों रुपया बर्बाद हो रहा है ट्रांसफार्मर मरम्मत में लगे ठेकेदारों के इस भ्रष्टाचार पर अभी तक जांच करवा कर दोषी ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों को दंडित नहीं किया गया है जिससे विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हैं जिले के विभिन्न क्षेत्र में आए दिन घटिया क्वालिटी के ट्रांसफार्मर जल जाते हैं और विभाग के अधिकारी लोड अधिक होने का बहाना बता कर प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं सिराथू तहसील क्षेत्र के शाहजादपुर गांव में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई।देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया,जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया आग की तेज लपटों में ट्रांसफार्मर में भरा तेल और केबल जलकर पूरी तरह खाक हो गया सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन काफी समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई ट्रांसफार्मर मरम्मत में घटिया सामान प्रयोग किए जाने के चलते शार्टसर्किट हुआ है ट्रांसफार्मर के मरम्मत में घटिया क्वालिटी के समान का प्रयोग कर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने वाले ठेकेदारों के कारनामे की जांच किए जाने की जरूरत है

[22/03, 21:15] +91 94505 07116: मझियारी घाट के नाम पर नौढिया व सैदपुर में अवैध खनन का बड़ा खेल उजागर, पोकलेन मशीनों से यमुना की धारा में गहरी खुदाई—पूर्व शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर विभागीय भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

कौशांबी / प्रयागराज। यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में अवैध बालू खनन का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें मझियारी घाट खंड संख्या-6 के नाम पर स्वीकृत पट्टे का दुरुपयोग कर नौढिया खंड संख्या-5 एवं कौशांबी जनपद के सैदपुर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अवैध खनन किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस प्रकरण ने न केवल खनन व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि विभागीय लापरवाही अथवा संभावित मिलीभगत की आशंकाओं को भी बल दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जनपद के बारा तहसील अंतर्गत निवासी शिव नरेश सिंह द्वारा इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर पूर्व में भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। शिकायत संख्या 40017426006762 एवं 40017526018791 के माध्यम से अवगत कराए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अवैध खनन में संलिप्त लोगों के हौसले और बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि मझियारी घाट खंड-6 के लिए स्वीकृत खनन पट्टे की आड़ में वास्तविक खनन गतिविधियां नौढिया खंड-5 के विस्तृत क्षेत्र तथा कौशांबी जनपद की तहसील चायल अंतर्गत ग्राम सैदपुर की यमुना तराई में संचालित की जा रही हैं। मौके से प्राप्त साक्ष्यों एवं तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पोकलेन जैसी भारी मशीनों का उपयोग कर यमुना नदी की धारा के भीतर अत्यधिक गहराई तक खुदाई की जा रही है, जो प्रचलित नियमों के विपरीत है।विशेषज्ञों के अनुसार, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा उत्तर प्रदेश उपखनिज नियमावली, 2021 के तहत स्वीकृत पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन करना, नदी की धारा में भारी मशीनों का प्रयोग करना तथा निर्धारित सीमा से अधिक गहराई तक खुदाई करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके बावजूद संबंधित पट्टाधारक द्वारा नियमों की खुलेआम अनदेखी किए जाने के आरोप बेहद गंभीर हैं।
मामले का एक और चिंताजनक पहलू यह है कि प्रयागराज के नाम पर स्वीकृत पट्टे का उपयोग कौशांबी क्षेत्र में किया जा रहा है, जबकि खनिज का परिवहन भी कौशांबी जनपद की सीमा से किया जा रहा है। इससे न केवल राजस्व की संभावित क्षति की आशंका है, बल्कि प्रशासनिक निगरानी एवं नियंत्रण व्यवस्था की प्रभावशीलता पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।पर्यावरणीय दृष्टि से भी यह स्थिति अत्यंत गंभीर मानी जा रही है। यमुना नदी की धारा में इस प्रकार की अनियंत्रित एवं गहरी खुदाई से नदी के प्राकृतिक प्रवाह, तटीय संतुलन एवं पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भविष्य में तट कटान, जलस्तर असंतुलन और बाढ़ जैसी समस्याओं की संभावना बढ़ सकती है। इस पूरे प्रकरण को लेकर शिकायतकर्ता ने भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, लखनऊ से उच्च स्तरीय जांच कराने, संबंधित क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित करने, अवैध खनन को तत्काल प्रभाव से रोकने तथा दोषी पट्टाधारकों और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि शासन और संबंधित विभाग इस गंभीर प्रकरण पर कितनी तत्परता से कार्रवाई करते हैं, या फिर अवैध खनन का यह खेल यूं ही जारी रहेगा

[22/03, 21:15] +91 94505 07116: सरकारी जमीन पर कब्जे की साजिश, सिस्टम मौन डीएम से लेकर लेखपाल तक पर उठे गम्भीर सवाल

कौशाम्बी ब्यूरो।जनपद के चायल तहसील क्षेत्र अंतर्गत बसुहार परगना में ग्राम सभा की बंजर भूमि पर कब्जे का मामला एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है। प्रार्थी पंकज कुमार मिश्रा द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र ने न केवल अवैध कब्जे की गंभीरता को उजागर किया है, बल्कि पूरे राजस्व तंत्र जिला अधिकारी से लेकर तहसीलदार, नायब तहसीलदार और लेखपाल तक की कार्यप्रणाली पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।मामले के अनुसार, ग्राम सभा की आराजी संख्या 2746, रकबा 0.1440 हेक्टेयर, जो कि खाता संख्या 01298 में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इसी आराजी के अलग-अलग हिस्सों में अन्य नाम भी दर्ज हैं, जिससे जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी और हेरफेर की आशंका और गहरी हो जाती है।यह जमीन न केवल सरकारी है, बल्कि प्रयागराज सराय अकिल मार्ग के फोरलेन पर स्थित होने के कारण इसकी कीमत और महत्व कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में इस पर कब्जे की कोशिश महज एक स्थानीय विवाद नहीं, बल्कि संगठित भू-माफियाओं और प्रशासनिक लापरवाही का खतरनाक गठजोड़ प्रतीत होता है।सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर लेखपाल, जिसकी तैनाती ही भूमि अभिलेखों की निगरानी और सुरक्षा के लिए होती है, वह इस पूरे मामले में मौन क्यों है? क्या लेखपाल की भूमिका केवल कागजों तक सीमित रह गई है? क्या नायब तहसीलदार और तहसीलदार को इस अवैध गतिविधि की भनक तक नहीं है, या फिर सब कुछ जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है? जिला अधिकारी, जो जनपद के सर्वोच्च प्रशासक हैं, उनके संज्ञान में ऐसे गंभीर मामले आने के बावजूद यदि कार्रवाई नहीं होती, तो यह पूरे प्रशासनिक ढांचे की निष्क्रियता को उजागर करता है। सवाल यह भी है कि जब पहले भी इस प्रकार की शिकायतें उठ चुकी हैं, तो फिर क्यों बार-बार एक ही जमीन को कब्जे के लिए चुना जा रहा है? क्या यह प्रशासनिक मिलीभगत का संकेत नहीं देता? प्रार्थी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कब्जा और निर्माण कार्य नहीं रोका गया, तो ग्राम सभा की इस बहुमूल्य संपत्ति को अपूरणीय क्षति होगी। बावजूद इसके, अब तक कोई ठोस कदम न उठाया जाना यह दर्शाता है कि सिस्टम कहीं न कहीं इस अवैध खेल का मौन दर्शक बन चुका है। यह मामला केवल एक गांव या एक जमीन का नहीं है, बल्कि पूरे राजस्व तंत्र की विश्वसनीयता पर सवाल है। जब सरकारी जमीन ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता अपने हक और अधिकार की रक्षा की उम्मीद किससे करे? अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है, या फिर यह भी फाइलों के ढेर में दबकर रह जाएगा

[22/03, 21:32] +91 99191 96696: *विवादित लेखपाल की पुनः बसुहार में तैनाती*

*राजस्व व्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवाल नियमों की अनदेखी या प्रशासनिक संरक्षण*

*कौशाम्बी।* ग्राम पंचायत बसुहार के लेखपाल पर गंभीर आरोप लगने के बाद ग्राम पंचायत से लेखपाल को तहसील प्रशासन ने हटा दिया था लेकिन कुछ दिन बीता फिर विवादित लेखपाल को बसुहार ग्राम पंचायत में तैनाती दे दी गई है जिस गांव से हटाया गया उसी गांव में तैनाती दिए जाने के बाद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं चायल तहसील के ग्राम पंचायत बसुहार में ग्राम सभा की भूमि पर कथित अवैध कब्जों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब यह मुद्दा राजस्व अभिलेखों,प्रशासनिक कार्यप्रणाली और शासन की नियमावली तक पहुंच गया है। इसके बावजूद जिला स्तरीय प्रशासन की चुप्पी कई गंभीर आशंकाओं को जन्म दे रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में विवादों में रहे लेखपाल अश्वनी यादव की पुनः उसी ग्राम पंचायत में तैनाती ने पूरे प्रकरण को और संदिग्ध बना दिया है। बताया जा रहा है कि एक वर्ष के भीतर ही ग्राम सभा की भूमि तालाब,खलिहान एवं अन्य सुरक्षित श्रेणी की जमीन पर कब्जे कराए गए,जिनका उल्लेख राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज है या दर्ज होना चाहिए था। इसके बावजूद संबंधित लेखपाल संबंधित कानून गो पर प्रभावी कार्रवाई न होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।

राजस्व विभाग की प्रचलित नियमावली के अनुसार,किसी भी हल्का लेखपाल की एक ही क्षेत्र में लगातार या पुनः तैनाती,विशेष परिस्थितियों को छोड़कर, पारदर्शिता के सिद्धांतों के विपरीत मानी जाती है। साथ ही,ग्राम सभा की भूमि की सुरक्षा एवं अभिलेखों का संरक्षण लेखपाल की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। ऐसे में यदि उसी अवधि में कब्जों के आरोप सामने आते हैं, तो यह सीधा-सीधा कर्तव्य में लापरवाही अथवा मिलीभगत की ओर संकेत करता है।ग्रामीणों के बीच यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या किसी गांव विशेष के प्रभाव में लेखपाल की तैनाती को प्रभावित किया जा सकता है,या फिर यह पूरा मामला प्रशासनिक स्तर पर किसी सिस्टमेटिक सेटिंग का हिस्सा है।सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि जब एक वर्ष के भीतर ही विवाद खड़े हो गए,तो संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच,स्थानांतरण या जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई गई।फिलहाल,बसुहार का यह प्रकरण केवल एक गांव तक सीमित नहीं रह गया है,बल्कि यह पूरे राजस्व तंत्र की पारदर्शिता और जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न बनता जा रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या ठोस कदम उठाते हैं या फिर यह मुद्दा भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

[22/03, 21:33] +91 99191 96696: *पति के आत्महत्या करने में प्रेमी के साथ पत्नी गिरफ्तार*

*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के रामदेव ने अपनी पत्नी को प्रेमी राजू के साथ आपत्तिजनक स्थित में देख लिया और दोनों की रासलीला का विरोध किया इसी बात को लेकर युवक की पत्नी व प्रेमी रामू द्वारा युवक को जान से मारने की धमकी दी गयी एवं उसका उत्पीड़न करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाया गया जिसके कारण परेशान होकर युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लिया गया मौत के बाद मामले की सूचना मृतक के भाई रघुनाथ पुत्र भुलई निवासी ग्राम नीबीशाना थाना चरवा ने15.12.2025 को थाना चरवा पर दिया तहरीर के आधार पर थाना चरवा में मु0अ0सं0 248/2025 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत हुआ इसी क्रम में थाना चरवा पुलिस ने उक्त अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों रामू पुत्र गनेश वा सविता देवी पत्नी स्व0 रामदेव निवासीगण नीबीशाना थाना चरवा को गिरफ्तार किया गया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया हैं।

[22/03, 21:33] +91 99191 96696: *नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान*

*कौशाम्बी।* प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य द्वारा अपने विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले उचित दर विक्रेताओं एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उचित दर विक्रेता नीरज देवी एवं सोनिया देवी को उनके द्वारा वितरण प्रणाली में पारदर्शिता एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभागीय कार्मिकों दिनेश सिंह, संदीप कुमार एवं बद्री प्रसाद को भी उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी सम्मानित व्यक्तियों की सराहना करते हुए कहा कि जन वितरण प्रणाली को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने में इनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं विक्रेताओं से अपेक्षा की है कि वे इसी प्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराते रहें।उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।

[22/03, 21:46] +91 98391 01290: *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थानों,पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार को भी व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए थाना परिसर,कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष,शस्त्रागार, मालखाना,हवालात एवं आवासीय परिसरों की गहन साफ-सफाई की गई। कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया। अभियान का उद्देश्य पुलिस विभाग में स्वच्छ,अनुशासित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण स्थापित करना तथा स्वच्छता ही सेवा के संदेश को आत्मसात करना है। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल एवं आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया तथा आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है, अतः सभी थाना एवं कार्यालय परिसरों को सदैव साफ-सुथरा रखा जाए। यह स्वच्छता अभियान प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।

[22/03, 21:56] +91 99194 75893: *पति के होते हुए प्रेमी से विवाहिता ने लगाया दिल प्रेमी ने ठग लिया 40 हजार रुपए*

*फरियाद लेकर पुलिस चौकी पहुंची विवाहिता से पुलिस कर्मियों ने कहा कि क्या हम पसंद नहीं है*

*कौशांबी* फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता दलित युवती फेसबुक और इंस्टाग्राम में केन अझुवा के एक युवक से दिल लगा बैठी पति के आंखों में धूल झोंक कर दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे और प्रेमी युगल की तरह मिलने लगे इसी बीच विवाहिता गर्भवती हो गई बताया जाता है उसका पति बाहर रहता है गर्भवती होने के बाद विवाहिता परेशान हो गई

पति के होते हुए विवाहिता ने युवक को अपना सब कुछ मान कर सब कुछ सौंप दिया और युवक के बहकावे में आकर विवाहिता ने अपने घर के जेवर नगदी अपने प्रेमी को दे दिया बताया जाता है कि प्रेमी सैनी कोतवाली क्षेत्र के केन अझुवा का रहने वाला है जब प्रेमी से बातचीत बंद हुई तो विवाहिता अपने प्रेमी के घर अझुवा पहुंच गई जहां घर पर प्रेमी से विवाहिता की मुलाकात नहीं हुई जिस पर विवाहिता फरियाद लेकर पुलिस चौकी अझुवा पहुंची जहां विवाहित को न्याय देने के बजाय पुलिस कर्मियों ने उसके साथ भद्दे भद्दे मजाक करना शुरू कर दिया विवाहिता को तीन दिन का समय दिया गया कि प्रेमी को पकड़ लेंगे लेकिन तीन दिन बाद विवाहिता जब चौकी पुलिस के पास पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने फिर बहाना बाजी शुरू कर दिया इतना ही नहीं विवाहिता को पुलिसकर्मियों ने सलाह देना शुरू कर दिया कि दवाई खा ले अबॉर्शन हो जाएगा पेट का बच्चा गिर जाएगा पुलिस कर्मियों की मजाक की हद तो तब हो गई जब फरियाद लेकर पहुंची युवती से पुलिस कर्मियों ने कहा कि क्या हम पसंद नहीं है इस बात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है प्रेमी को दिल देने वाली विवाहिता युवती ने बताया कि युवक ने तमाम तरह का झांसा देकर उसके साथ मनमर्जी करने के बाद 40 हजार रुपए भी ले लिया और अब आना-कानी कर दिया पुलिस के पास युवती जाती है तो पुलिस हंसी मजाक करते हुए कहती है कि क्या हमारा नंबर लेकर के हमसे बात नहीं कर सकती हो

[22/03, 21:56] +91 99194 75893: *मनौरी बाजार निवासी रजत केशरवानी दो दिन से लापता*

*तिल्हापुर मोड़ कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के तहसील चायल अंतर्गत महमूदपुर मनौरी बाजार के रजत केशरवानी उर्म 23 वर्ष पुत्र कमलेश केशरवानी 20/03/2026 को घर से बाहर निकला था लेकिन आज दो दिन बीत जाने पर रजत केशरवानी घर वापस लौटकर नही आया।बताया जाता है कि धर में आपसी विवाद करके राजत घर से नाराज़ होकर निकला है पार्टी में जाने के लिए कहा रहा था घर वाले नहीं जाने दिया उसी गुस्सा में मारपीट करके घर से निकल गया है रजत वापस न लौटने से परिवार के लोग परेशान हैं परिवार के लोगों ने थाना पिपरी में सूचना दिया है परिवार में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है किसी भी सज्जन को रजत के बारे में जानकारी मिले तो परिजनों के इस मोबाइल नंबर 89229 95687, + 919793774830 पर सूचना दे।

Taza Khabar