कौशाम्बी 16 मार्च 26*जनपद के 759 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि हस्तांतरित*
*कौशाम्बी।* प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि 01 लाख अवमुक्त किया,जिसमें जनपद कौशाम्बी में 759 चयनित लाभार्थियों को भी धनराशि अवमुक्त किया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के सभी नगर-निकायों के सभागार में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।नगर पालिका परिषद भरवारी के 318 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि हस्तांतरित की गई। इसी प्रकार नगर पंचायत चरवा के 120 लाभार्थियों,नगर पंचायत दारानगर के एक लाभार्थी,नगर पंचायत करारी के 92 लाभार्थियों, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के 85 लाभार्थियों एवं नगर पंचायत सराय अकिल के 143 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि हस्तांतरित की गई।
*सुबोध केशरवानी अखण्ड भारत सन्देश समाचार पत्र मंझनपुर कौशाम्बी*

More Stories
कौशाम्बी 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 16 मार्च 26*स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मे विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर रैली*
कौशाम्बी 16 मार्च 26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज को दोहरी सफलता*