कानपुर देहात 16 मार्च 2026* गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी व कालाबाजारी की जांच हेतु जांच टीमों द्वारा दुकान, होटल, प्रतिष्ठानों में गई छापामारी*
कानपुर देहात *जिलाधिकारी कपिल सिंह कानपुर देहात के आदेश के द्वारा जनपद में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति, गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी व कालाबाजारी की जांच हेतु जांच टीम गठित की गयी थी। गठित जांच टीम क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक तहसील अकबरपुर द्वारा संयुक्त रूप से आज दिनांक 16 मार्च 2026 की अपरान्ह में अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे आस-पास क्षेत्र तथा अकबरपुर-बाढ़ापुर रोड़ पर स्थित दुकानों एवं होटल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण / छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग होने की जांच की गयी। औचक निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान, होटल प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग होना नहीं पाया गया। जनपद में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी व कालाबाजारी की जांच हेतु जांच टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों / प्रतिष्ठानों पर निरंतर छापेमारी आदि की कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*