March 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली15 मार्च 26*झारखंड शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया*

नई दिल्ली15 मार्च 26*झारखंड शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया*

नई दिल्ली15 मार्च 26*झारखंड शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया*

*15 मार्च रविवार 2026-27*

*नई दिल्ली:* झारखंड के हरिहरगंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुशी गांव निवासी सुदामा पासवान के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में की गई है. कमलेश की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है.कमलेश अपने पीछे चार छोटे छोटे बच्चों को छोड़ गया है.जिनमें सात वर्ष की एक पुत्री,छह वर्ष के एक पुत्र के साथ सात तीन वर्ष के जुड़वा पुत्र को छोड़ गया है.

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि कमलेश जसोईया स्थित एक बड़ी कंपनी के वाहन एजेंसी में मैकेनिक का काम करता था और वह शनिवार की शाम सात बजे झारखंड के सिमरावार अपने बहनोई डोमन पासवान के यहां भगिनी की शादी में शामिल होने गया था.शादी समारोह से शामिल होकर वह वापस गांव लौट रहा था. तभी हरिहरगंज के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और टक्कर मारकर वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया.इस हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क पर ही तड़पता पड़ा रहा.स्थानीय गस्ती वाहन द्वारा उसे इलाज के लिए हरिहरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों ने बताया कि शादी समारोह से लौटने के दौरान उससे बात हुई थी.लेकिन जब वह समय पर घर नहीं पहुंचा तो उसे कॉल किया जाने लगा.परन्तु उसका कॉल पिक नहीं हुआ।जिसके कारण चिंता बढ़ गई. सुबह जब पुनः कॉल किया गया तो उसके हरिहरगंज अस्पताल में भर्ती होने की बात बताई गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए हरिहरगंज से सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया. जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया.इलाज के दौरान ले जाए जाने के क्रम में डिहरी ऑन सोन में उसने दम तोड़ दिया.कमलेश दो भाईयों में सबसे छोटा था.उसकी मौत से परिवार की कमर टूट गई और चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया.

Taza Khabar