कौशाम्बी 13 मार्च 26*पुलिस कार्यालय में एसपी ने की जनसुनवाई*
*फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु दिए आवश्यक निर्देश*
*कौशाम्बी।* पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा दिनांक 13.03.2026 को आम जनमानस की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए,जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए।
*सुबोध केशरवानी अखण्ड भारत सन्देश समाचार पत्र मंझनपुर कौशाम्बी*

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*