हल्द्वानी 13 मार्च 26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था महिला पदाधिकारियों को पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित किया
हल्द्वानी *एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था महिला पदाधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर माँ दुर्गा जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा की संस्था महिला पदाधिकारी संस्था के माध्यम से लगातार निस्वार्थ भाव से हमेशा धर्महित समाहित भारतहित में कार्य करती रहती है इसलिए आज महिला दिवस के अवसर पर संस्था महिला पदाधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर माँ दुर्गा जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया है इसीलिए आज जरुरत है की लड़कियों और महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों को पहचानकर सबसे पहले उन्हें खुद को सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उन्हें ये बताना है कि उनके अन्दर भी असीम क्षमतायें है उनका वो प्रयोग कर हर चुनौतियों का सामना करने में पूर्ण रूप से सक्षम है क्योंकि भारतीय सेना में मातृशक्ति की अधिक भागीदारी जैसी लाखों लड़कियां और महिलाएं जिन्होंने अपने कार्यों से अपनी शक्ति का परिचय दिया इसलिए भारतीय नारी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा जिससे भारतीय नारी को जब भी कोई मौका मिलेगा तो वह अपनी प्रतिभा को निखार कर भारत देश को प्रगति उन्नति की नई बुलंदियों में पहुँचाकर भारत देश को विश्व गुरु बनाने में भारतीय नारी का निश्चित रूप अहम योगदान रहेगा
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार अलका टंडन पूजा जोशी सुनीता तिवारी शांति रावत खुशी नागर ममता खत्री माही बिष्ट रेनू कांडपाल जया जोशी तारा टकवाल को सम्मानित किया

More Stories
रोहतास3मई26*25.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर चढ़ा आरपीएफ के हत्थे*
कानपुर नगर3मई26* अरौल थाना क्षेत्र मकनपुर कस्बे में स्थित मेला कोतवाली बनी खण्डर,,*
प्रयागराज3मई26*ब्वॉयज हाईस्कूल के बर्खास्त प्रिंसिपल डेविड ल्यूक पर ई.ओ.डब्ल्यू. का शिकंजा