गोण्डा16जनवरी*कर्नलगंज क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बार सुनाई पड़ी अर्धसैनिक बल के टापों की खनक*
कर्नलगंज,गोण्डा के स्थानीय कस्बे के बसस्टाप कर्नलगंज से सीओ मुन्ना उपाध्याय की अगुवाई में अर्धसैनिक बल व भारी संख्या में स्थानीय पुलिस ने भारी संख्या में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए फ्लैग मार्च कर आम जन को आगामी चुनाव के लिए भयमुक्त रहने का संदेश दिया। बताते चलें कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कर्नलगंज कस्बे में यह सप्ताह का दूसरा फ्लैग मार्च प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। रविवार को सीओ मुन्ना उपाध्याय तथा स्थानीय पुलिस बल, महिला सिपाही व अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को भयमुक्त रहकर मतदान करने का भरोसा दिलाया। मालूम हो एक सप्ताह के अन्दर कस्बे में किया गया दूसरा फ्लैग मार्च चुनाव में खलल डालने वाले अराजक तत्वों व अपराधियों को कड़ा संदेश माना जा रहा है।

More Stories
गोरखपुर24जुलाई26*मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी*
लखनऊ24जुलाई26*गोल मार्केट में पार्किंग की जगह समाप्त किये जाने के विरोध में व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा
बनारस24जुलाई26*सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर डीएमएम रंगे हाथ गिरफ्तार,*