March 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस की किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन-सौंपा ज्ञापन

अयोध्या १२ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

 अयोध्या १२ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

ब्रेकिंग

अयोध्या.
अयोध्या में गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि जनपद में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है।

अफवाहों के कारण गैस एजेंसियों पर अचानक भीड़ और लंबी लाइनें लग गई थीं।

जनपद में रोजाना करीब साढ़े 12 हजार गैस सिलेंडर की जरूरत होती है।

जरूरत के मुकाबले पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

डीएम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे घर से ही ऑनलाइन गैस बुकिंग करें।
जिन उपभोक्ताओं ने हाल ही में सिलेंडर लिया है, वे 25 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग करें।

गैस एजेंसियों को होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, केवल कमर्शियल गैस की आपूर्ति में हल्की बाधा है जिसे जल्द ठीक किया जाएगा।
[13:15, 12/03/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेस विज्ञप्ति –

माह ए रमज़ान का आखिरी अशरा अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है । इस रमजान की सबसे फ़ज़ीलत वाली नमाज़ तरावी भी पूरी होने का सिलसिला शुरू हो गया है ।
इसी कड़ी में आज छावनी अयोध्या के अंतर्गत सैन्य क्षेत्र में आने वाली सी. एम. पी. (CMP) की मस्ज़िद में रमज़ान में महीने में होने वाली तरावी की नमाज़ पूरी हुई।
इस मस्जिद में अधिकतर सेना में शामिल मुस्लिम लोग नमाज़ पड़ते हैं। मस्ज़िद में हाफिज कारी मोहम्मद इस्माईल साहब ने तरावी की नमाज़ को बेहतरीन अंदाज़ और साफ तलफ्फुस के साथ पढ़ाया।
कैंट के पूर्व पार्षद मोहम्मद अपील बबलू ने बताया इस मस्ज़िद में अधिकतर सेना में शामिल मुस्लिम लोग नमाज़ पड़ते हैं और इस मस्जिद की रखरखाव इन्ही सेना के जवानों द्वारा ही किया जाता है ।
उन्होंने बताया इस मुबारक महीने में मुस्लिम पूरे एक महीने रोज़ा रखता है क़ुरआन पढ़ता है ।
अपील बबलू ने बताया कि रोज़ा सिर्फ भूखे रहने का नाम नही बल्कि रोज़ा आँखों कानो और मुँह का होता है । इस्लाम इस महीने में गरीब मज़लूमों , ज़रूरतमंदों और अपने पड़ोसियों की मदद करने को कहता है चाहे वे किसी भी धर्म और जाति के हो । इस्लाम सबको बराबरी देने और सम्मान देने की बात करता है।
तरावी खत्म होने के बात मुल्क में तरक़्क़ी खुशहाली अमन चैन और भाईचारा बना रहे की दुआ के साथ प्रोग्राम का समापन हुआ।
इस मौके पर हाफिज मोहम्मद इस्माइल , हाफिज जाने आलम , मोहम्मद नसीम खान , मोहम्मद शाहिद चांद, मोहम्मद शाकिब खान , आफ़ताब खान शेरू, शमशाद अहमद, रज़ीम खान, नदीम , अज़हरुद्दीन, शमशीर , एजाज अहमद, हाकिम खान , रियाल अहमद खान , अनस खान, शारिक खान, नुरुद्दीन, आदि लोग उपस्थित रहें।
[13:18, 12/03/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या.
सीएम योगी ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर की समीक्षा बैठक

हिंदी नव वर्ष के अवसर पर 19 मार्च को अयोध्या में ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होगा।

भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रामनगरी अयोध्या का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति भव्य राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्री राम यंत्र की स्थापना करेंगी।

इस अनुष्ठान के लिए 15 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है।

राष्ट्रपति राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित भी करेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में चैत्र नवरात्री और राम नवमी की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

राष्ट्रपति के आगमन वाले दिन रामलला मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए एक घंटे पहले खोला जाएगा और देर रात तक दर्शन होंगे।

राष्ट्रपति के दर्शन के दौरान कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोका जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, शहर में रूट डायवर्जन लागू होगा और सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग की जाएगी।

Taza Khabar