अयोध्या ११मार्च २६ * पूर्व मंत्री की सादगी: बच्चे के जूते की डोरी बांधते दिखे अब्बास अली जैदी,सादगी व इंसानियत का भावुक कर देने वाला दृश्य
भेलसर(अयोध्या)एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी रुश्दी की सादगी और इंसानियत का एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों की नजर उस समय ठहर गई जब उन्होंने देखा कि एक छोटे बच्चे के जूते की डोरी खुली हुई है।
यह देख पूर्व मंत्री बिना किसी झिझक के बच्चे के पास पहुंचे और खुद झुककर उसके जूते की डोरी बांधने लगे। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक करने वाला था। लोगों ने कहा कि बड़े पद पर रहने के बावजूद उनका यह विनम्र और सादगी भरा व्यवहार दिल को छू लेने वाला है।
मौके पर मौजूद लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे कार्य ही किसी व्यक्ति के बड़े दिल और अच्छे संस्कार को दर्शाते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया और सभी ने पूर्व मंत्री के इस व्यवहार की प्रशंसा करते हुए जमकर सराहना की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*