मथुरा 11 मार्च 26*मथुरा पुलिस द्वारा जनपद के सभी थानों में यक्ष-एप के माध्यम अपराधियों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया कुल 8791 अपराधियों का सत्यापन किया गया ।*
बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों द्वारा चिह्नित अपराधियों एवं अभियुक्तों का मौके पर जाकर यक्ष-एप के माध्यम से भौतिक सत्यापन किया गया। इस अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 8791 अपराधियों का सत्यापन किया जा चुका है। थाना वार विवरण निम्नवत है:-
• कोतवाली: 949
• जैंत: 746
• राया: 595
• शेरगढ़: 561
• जमुनापार: 537
• गोविन्दनगर: 521
• मगोर्रा: 474
• छाता: 451
• कोसीकलां: 415
• बलदेव: 403
• हाईवे: 402
• बरसाना: 391
• गोवर्धन: 348
• मांट: 336
• रिफाइनरी: 325
• नौहझील: 280
• वृन्दावन: 277
• थाना सदर बाजार: 243
• महावन: 215
• सुरीर: 167
• फरह: 155
एसएसपी मथुरा के निर्देशानुसार, यह अभियान निरंतर जारी है। थानों द्वारा शेष बचे अन्य अपराधियों का भी सत्यापन कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की वर्तमान स्थिति और उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखना है ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे।

More Stories
हरदोई ११मार्च २६ * लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, ड्यूटी से गायब उपनिरीक्षक और बेनीगंज प्रभारी निरीक्षक निलंबित
जोधपुर 11 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जोधपुर की कुछ खास खबरें
जोधपुर 11 मार्च 26*रीको : भ्रष्टाचार का अड्डा