भागलपुर 7 मार्च 26*बाल विवाह मुक्ति भारत 100 दिवस कार्यक्रम अभियान के अंतिम दिवस।
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के बैनर तले मुक्ति निकेतन भागलपुर कटोरिया बांका के द्वारा संचालित 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अपने अंतिम दिन के कगार पर पहुंच गए हैं । जिसका समापन महिला दिवस पर किया जाएगा । महिला दिवस के पूर्व संध्या पर विशेष अभियान के तहत जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा प्रदान करने हेतु कैंडल मार्च निकाल कर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। मुक्ति निकेतन भागलपुर के सचिव डॉ चिरंजीवी सिंह ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा संचालित2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने हेतु मुक्ति निकेतन भागलपुर बांका कटोरिया का पूर्ण सहयोग रहेगा और 2030 तक भागलपुर जिले को बाल विवाह मुक्त करना है इस दौरान मुक्ति निकेतन भागलपुर के कार्यकर्ता कृष्ण कुमार, विपिन शाह, नवल किशोर, दीपक सिंह और हेमा कुमारी भी मौजूद रहे।

More Stories
बाँदा5मई26*प्रदेश सरकार के मंत्री आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत की।
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……