[1/15, 7:42 PM] Ram Prakash Upaajtak: *आश्रम में रहने वाली महिला ने भाई पर लगाये कई आरोप*
*औरैया।* सदर कोतवाली पुलिस में कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में पीडि़ता मुन्नी देवी पत्नी स्व. राजकुमार निवासी अद्वैत आश्रम बदनपुर औरैया ने बताया कि वह रामकृपाल पांडेय उर्फ श्रीश्री 108 अर्जुन धमानंद महाराजपुरी की शिष्या है। बताया कि वह बाल्यकाल से ही वैराग्य लेकर अपने गुरु अर्जुन धर्मांनंद महाराज के साथ रहने लगी थी। बताया कि 2014 में महाराज जी का स्वर्गवास हो गया। इसके उपरांत वह अकेले ही आश्रम में रह रही है। गुरु के स्वर्गवास के बाद उनके भाई रामकरन पांडेय अद्वैत आश्रम पर आने-जाने लगे। इस बीच रामकरन पांडेय ने बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी की नियत से उससे आश्रम की चाबी ले ली। साथ ही आश्रम से संबंधित सभी प्रपत्र भी ले लिए, और उससे कुछ सादा कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। पीडिता ने बताया कि आरोपी ने उसका सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही आश्रम छोड़कर भाग जाने का दबाव बनाते हुए मारपीट की। 17 सितंबर 2021 को उसका गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। इस पर जब पुलिस से शिकायत की तो उसकी कोई मदद नहीं की गई। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी रामकरन पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ ही मारपीट करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
[1/15, 8:01 PM] Ram Prakash Upaajtak: *एसओजी ने दो युवकों को उठाया-तमाम चर्चाएं*
*फफूंद,औरैया।* शुक्रवार रात कस्बे में पहुंची एसओजी टीम ने दिबियापुर रोड स्थित एक मकान में छापा मारा और वहां मौजूद एक युवक को पकड़ कर ले गयी।इसके बाद टीम युवक के साथ गांव तर्रई पहुंची और उसके द्वारा बताए गये एक घर मे भी छापा मारा और वहां सो रहे एक अन्य युवक को भी पकड़ लिया और उन्हें अपने साथ ले गयी।एसओजी टीम की कार्यवाही को लेकर एसओ फफूंद ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। वहीं पुलिस की कार्यवाही पर कस्बे में तमाम तरह की चर्चाएं जोरो पर हैं।

More Stories
भागलपुर15जुलाई26*बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….* 👇
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*