ब्रेकिंग
अयोध्या 4 मार्च 26*नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति की कुलपति निरस्त
अयोध्या*
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति पद पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्त को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने निरस्त कर दिया।
कुलपति पद पर उनकी कुलाधिपति ने 10 फरवरी 2026 को तत्काल प्रभाव से प्रभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई थी। जन भवन (राज भवन) से नियुक्त निरस्त किए जाने का यह पत्र 24 घंटे पहले तीन मार्च का है।
ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह आईसीआई नेशनल ब्यूरो का प्लांट जेनेटिक रिसोर्स नई दिल्ली में निदेशक पद पर है। बताया जा रहा है कि 31 मार्च को सेवानिवृत्ति होना। सेवानिवृत्ति से पहले कुलपति का प्रभार संभालने में असमर्थ रहे। जन भवन से जारी निरस्त आदेश के अनुसार कुलपति पद पर एक मार्च तक कार्यभार ग्रहण करने का अंतिम अवसर उनको प्रदान किया गया था। जनहित, छात्र हित व कृषि उच्च शिक्षा हित में आदेश को निरस्त करने का कारण बताया जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय का अतिरिक्त दायित्व डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह के पास है।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*