जोधपुर 3 मार्च 26*बी.आर. बिरला ग्रुप का वार्षिक खेल उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न
बी.आर. बिरला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत स्नेलटेल्स बीजेएस एवं भदवासिया ब्रांच द्वारा वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ ॰ मनोज सांखला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
खेल उत्सव में विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएँ, पिरामिड्स प्रदर्शन, चेयर ड्रिल, जिम्नास्टिक और योगा, वेल्कम डांस, पोम पोम डांस का आयोजन किया गया। इसके साथ ही अभिभावक प्रतियोगिता एवं अभिभावक–छात्र संयुक्त प्रतियोगिता सभी का विशेष आकर्षण बना।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डाॅ॰ मनोज सांखला ने खेलों को जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास में योगदान करना था।

More Stories
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*