गोंडा 15 जनवरी *किसान यूनियन (भानु ) के जिलाध्यक्ष बने प्रतापबली सिंह*
कर्नलगंज, गोंडा। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पद पर प्रताप बली सिंह अधिवक्ता को मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के लेटर पैड पर जारी विज्ञप्ति के अनुसार किसान यूनियन भानु की देवीपाटन मण्डल अन्तर्गत जनपद गोण्डा की अब तक बनी सभी कार्यकारिणी को भंग करते हुए कर्नलगंज तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत करूवा निवासी अधिवक्ता प्रताप बली सिंह को गोण्डा जिलाध्यक्ष मनोनीत कर शीघ्र ही नई कार्यकारिणी के गठन का उन्हें दायित्व सौंपा गया है। उक्त जानकारी अधिवक्ता प्रताप बली सिंह ने दी है।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत