लखनऊ 2 मार्च 26*विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने प्रदेशवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण और जीवंत पर्व है, जो प्रेम, सौहार्द, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक-दूसरे के प्रति सद्भाव, सहयोग और अपनत्व की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का परिचायक है। यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। ऐसे अवसर पर हमें सामाजिक एकता, पारस्परिक सम्मान और सामंजस्य को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे होली का उत्सव शांति, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक भावना तभी सार्थक होती है, जब हम एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए उल्लासपूर्वक पर्व मनाएं।
श्री महाना ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करे तथा हमारा प्रदेश निरंतर विकास, शांति और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
— जारीकर्ता
कार्यालय
विधानसभा अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़