March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 1 मार्च 26*एकल अभियान के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह*

कौशाम्बी 1 मार्च 26*एकल अभियान के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह*

कौशाम्बी 1 मार्च 26*एकल अभियान के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह*

*कौशांबी।* अंचल कौशाम्बी में दिनांक 01/03/2026 को होली मिलन समारोह यस पी मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल बबुरा मंझनपुर में मुकुन्दी लाल की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह एकल पद्धति के साथ शुभारंभ हुआ।जिसमें अंचल महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती सोनिया राजपूत अंचल महिला समिति उपाध्यक्षा श्रीमती माधुरी केसरी अंचल ग्राम विकास समिति अध्यक्ष विक्रम मौर्य अंचल आरोग्य समिति उपाध्यक्ष मनोज कुमार महिला समिति प्रियंका देवी सुश्री मंजू देवी के द्वारा भारत माता एवम् सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण,पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।जिसमे होली मिलन समारोह में फगुआ गीत के साथ अबीर-गुलाल के रंग में होकर भव्य कार्यक्रम किया गया।एकल अभियान द्वारा संचालित अंचल कौशाम्बी में 300 विद्यालय का संचालन हो रहा है।एकल अभियान में पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से शिक्षित, स्वस्थ विकसित स्वाभिमानी और संस्कारित करने का कार्य हो रहा है।इस कार्यक्रम का कुशल संचालन संजय कुमार साहू जिला संगठन मंत्री एकल अभियान कौशाम्बी के द्वारा किया गया।इस अवसर पर अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक नागेश्वर प्रसाद अंचल गतिविधि प्रमुख राजेश प्रसाद अंचल कार्यालय प्रमुख उधम सिंह अंचल व्यास कथाकार सूरज भान एवं संच प्रशिक्षक ओम प्रकाश,रमेश चंद्र,वीरेंद्र सिंह,जीवन लाल,राकेश कुमार,पूनम कुमारी,रंजना कुशवाहा,रंजना देवी,सुषमा श्रीवास्तव,संच व्यास विकास कुमार,सुशील कुमार,गिरीश चंद्र,श्वेता कुमारी,वंदना कुमारी संच समिति राजेंद्र प्रसाद एवं आचार्य भाई-बहने उपस्थित रही।

 

Taza Khabar