कौशाम्बी २८ फ़रवरी २६*साइबर ठगी के 35 पीड़ितों की 11 लाख 84 हजार की रकम हुई वापस*
*एसपी राजेश कुमार की रणनीति से कौशाम्बी पुलिस ने साइबर ठगों पर किया बड़ा प्रहार*
*साइबर थाना टीम को 25,000 रुपए के पुरस्कार से एसपी ने किया पुरस्कृत*
*कौशाम्बी।* जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कौशाम्बी पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व और सतत मॉनिटरिंग में साइबर थाना टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार 35 लोगों की कुल 11 लाख 84 हजार 181 रुपए की धनराशि उनके खातों में वापस कराई। मामले में पीड़ितों द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। एसपी के निर्देश पर टीम ने तत्काल तकनीकी विश्लेषण कर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों को चिन्हित किया और एनसीआरपी के माध्यम से संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर धनराशि होल्ड कराई। विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पूरी रकम पीड़ितों को वापस दिलाई गई। इसके अतिरिक्त लगभग 30 लाख रुपए की अन्य संदिग्ध धनराशि भी फ्रीज कर आगे की कार्रवाई साइबर थाना पुलिस द्वारा प्रचलित है।एसपी राजेश कुमार ने इसे टीमवर्क और त्वरित कार्रवाई का परिणाम बताते हुए साइबर थाना टीम को 25,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। उन्होंने आमजन से अपील की कि साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें और किसी भी अनजान लिंक या कॉल से सतर्क रहें।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
कौशाम्बी7अगस्त26*एस.एल.इंटरनेशनल इंटर कॉलेज के छात्रा कलश केसरवानी ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान*
पंजाब7अगस्त26*अबोहर वाल्मीकि चौक में मेयर पति नरेश वधवा व पूर्व पार्षद पुनीत अरोड़ा ने खुलवाए सीवरेज
वाराणसी7अगस्त26*गंगा और वरुणा का जलस्तर उफान पर, घाटों की सीढ़ियां जलमग्न