कौशाम्बी 24 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[24/02, 19:43] +91 99562 82731: *सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक 25 फरवरी को*
*कौशाम्बी* सांसद पुष्पेन्द्र सरोज की अध्यक्षता में उदयन सभागार में दिनांक 25 फरवरी, 2026 को मध्यान्ह 12 बजे से जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे यह जानकारी परियोजना निदेशक मनोज वर्मा ने दी।
[24/02, 20:08] +91 98391 01290: *अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को ली परेड की सलामी*
*कौशाम्बी।* अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा 24 फरवरी को पुलिस लाइन कौशाम्बी में मंगलवार की परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर टोलीवार परेड का निरीक्षण कर परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़,पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड उपरांत एएसपी द्वारा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
[24/02, 21:13] Anil: *अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मातृभाषा रत्न की मानद उपाधि से अलंकृत किए गए डॉ.ओमप्रकाश सिंह*
*हर्रायपुर कौशांबी* शब्द जब संवेदना से मिलते हैं तो भाषा जन्म लेती है और जब भाषा संस्कारों से जुड़ती है तो वह सभ्यता का स्वर बन जाती है। मातृभाषा केवल बोलचाल का माध्यम नहीं-वह स्मृतियों का घर,संस्कृति का आँगन और आत्मा की अनुगूँज है।मातृभाषा वह प्रथम स्पर्श है, जिससे मन बोलना सीखता है और आत्मा पहचान बनाती है।”21 फरवरी 2026,अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के पावन अवसर पर जनपद कौशाम्बी का नाम विशेष गौरव के साथ उच्चरित हुआ,जब प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ.ओमप्रकाश सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मातृभाषा रत्न की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था शब्द प्रवाह बहुभाषी सम्मान फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान भाषा-साधना के प्रति समर्पित जीवन की स्वीकृति है।यह केवल एक प्रशस्ति-पत्र नहीं, बल्कि उस तपस्या का अभिनंदन है जिसमें शब्द साधे जाते हैं,अर्थ संवारे जाते हैं और पीढ़ियाँ प्रकाशित होती हैं जो अपनी भाषा में सोचता है, वही सच्चे अर्थों में स्वतंत्र सोचता है डॉ.ओमप्रकाश सिंह ने शिक्षा-जगत में हिन्दी को पाठ्यपुस्तकों की सीमाओं से मुक्त कर उसे व्यक्तित्व-निर्माण का आधार बनाया। उनके प्रयासों में भाषा केवल विषय नहीं रही-वह संवाद बनी,आत्मविश्वास बनी और संस्कार बनी। कौशाम्बी के विद्यालयों में सृजनात्मक लेखन,साहित्यिक गोष्ठियों और भाषाई गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की निर्भीकता विकसित की उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा देना,बच्चों को उनकी जड़ों से जोड़ना है।उनकी मान्यता रही है कि भाषा में निहित संस्कृति ही शिक्षा को जीवन्त बनाती है। जब बालमन अपनी भाषा में विचार करता है,तो उसमें आत्मगौरव और स्वाभिमान की जड़ें स्वतः सुदृढ़ होती हैं।
जब शिक्षक भाषा को प्रेम से सींचता है,तब विद्यार्थी भविष्य को विश्वास से गढ़ता है।यह अंतरराष्ट्रीय अलंकरण केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं,बल्कि उस विचारधारा का अभिनंदन है जो वैश्विकता के मध्य भी अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देती है। कौशाम्बी के शिक्षकवृंद विद्यार्थी और शिक्षा-परिवार इस उपलब्धि को सामूहिक साधना का प्रतिफल मान रहे हैं।डॉ.सिंह ने विनम्र स्वर में इस सम्मान को समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और सहयोगियों को समर्पित करते हुए कहा. कि मातृभाषा हमारी पहचान की पहली ध्वनि है; जड़ें सशक्त होंगी तो भविष्य स्वयं सुदृढ़ होगा।वास्तव में-वैश्विक मंच पर वही सशक्त खड़ा होता है,जिसकी जड़ें अपनी मातृभूमि और मातृभाषा में गहरी हों।निस्संदेह,यह सम्मान कौशाम्बी की शैक्षिक गरिमा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला है। यह संदेश देता है कि जो अपनी भाषा का सम्मान करता है,विश्व स्वयं उसका सम्मान करता है।कौशाम्बी की धरती पर यह अलंकरण एक दीप की तरह प्रज्वलित है-जो आने वाली पीढ़ियों को मातृभाषा-प्रेम, सृजनशीलता और सांस्कृतिक स्वाभिमान के पथ पर अग्रेसित करता रहेगा।
[24/02, 21:47] +91 99191 96696: *ग्राम-कटरी में कृषकों का फीडबैक प्राप्त कर, समस्याओ का किया जाएगा निराकरण*
*कौशांबी।* शासन के निर्देशानुसार ग्राम चौपाल का आयोजन कर चकबन्दी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। यह जानकारी उप जिलाधिकारी (न्यायिक)/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अजेन्द्र सिंह ने देते हुए बताया कि दिनांक 26 फरवरी, 2026 को तहसील-मंझनपुर के ग्राम-कटरी में कृषकों का फीडबैक प्राप्त कर, उनकी समस्याआें का निराकरण किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप संचालक चकबन्दी ओम प्रकाश, उप जिलाधिकारी (न्यायिक)/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अजेन्द्र सिंह एवं चकबन्दी अधिकारी संजय कुमार दुबे ग्राम-कटरी में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में कृषकों का फीडबैक प्राप्त कर, उनकी समस्याओ का निराकरण करेंगे।
[24/02, 21:57] +91 99194 75893: *नाबालिग बालिका को फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र से 23 दिसम्बर 2025 को एक नाबालिक बालिका को आरोपी युवक शनि सरोज बहला फुसला कर भगा ले गया थाना पिपरी में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ उपरोक्त क्रम में दिनांक 08.02.2026 को थाना पिपरी पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शनि सरोज पुत्र हरिकेश निवासी वार्ड नं0 01 डीहा थाना पिपरी को गिरफ्तार किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा हैं।
[24/02, 21:57] +91 99194 75893: *स्मैक माफिया 02 वर्ष कठोर कारावास तथा 10 हजार रुपए के अर्थ दण्ड से दण्डित*
*कौशांबी* स्मैक बेचने वाला माफिया मुकदमे की सुनवाई के दौरान दोषी साबित हुआ है और अदालत ने उसे 2 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई साथ में 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी अदालत ने दोषी पर लगाया है सैनी कोतवाली पुलिस ने 28 जनवरी 2019 को चेकिंग के दौरान मंडी गेट के पास से अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ मुन्ना जायसवाल को 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सैनी कोतवाली पर मु0अ0सं0 38/19 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत हुआ जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ जिससे सम्बन्धित अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ मुन्ना जायसवाल पुत्र बासदेव निवासी वार्ड नं0 10 कस्बा अझुआ थाना सैनी को दिनांक 24.02.2026 को न्यायालय एएसजे-3/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट जनपद कौशाम्बी ने अभियुक्त को 02 वर्ष कठोर कारावास तथा 10,000 /- रू0 के अर्थ दण्ड से दण्डित किया

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*