गोण्डा 24 फ़रवरी 26*भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ0प्र0 की गोण्डा इकाई द्वारा की गयी ट्रैप की कार्रवाई*
गोण्डा *मा० मुख्यमंत्री उ0प्र0, *श्री योगी आदित्यनाथ जी* द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध *“जीरो टॉलरेंस”* की नीति तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, *श्री राजीव कृष्ण* के सख्त निर्देशों के अनुपालन में भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ0प्र0 द्वारा निरंतर प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है।
उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 24.02.2026 को *भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोण्डा इकाई* द्वारा *कनिष्ठ सहायक श्री महेन्द्र प्रताप सिंह (कार्यालय जिला कृषि अधिकारी श्रावस्ती* ) निवासी कस्बा सैदपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर से वेतन भत्तों का भुगतान कराने के एवज में अवैध धनराशि की मांग के सम्बन्ध में की गयी शिकायत पर निरीक्षक श्री धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास भवन श्रावस्ती परिसर स्थित चाय कैंटीन के पास से *कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार मौर्य (कार्यालय जिला कृषि अधिकारी श्रावस्ती)* पुत्र स्व0 तुलसी राम मौर्य निवासी मोहल्ला बेचूबाबा इकौना थाना व तहसील इकौना जनपद श्रावस्ती को *05 हजार रूपये रिश्वत* लेते हुए गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
गोण्डा3जून26* गोंडा में बच्चे को बांधकर 80 फ़ीट ऊँचे टॉवर पर चढी रेप पीड़िता:-
कानपुर नगर3जून26*17 मई से लापता हैं विजय नगर के नंदू यादव, परेशान परिवार लगा रहा मदद की गुहार*
पूर्णिया बिहार 3 जून 26 पूर्णिया की बेटियों ने रचा इतिहास, अस्मिता वुमन लीग’ बनी मिसाल