*👉सहारनपुर खबर,,,,*
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
*➡️थाना चिलकाना एवम थाना सरसावा प्रभारियो की बडी कार्रवाई*
*➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते*
*➡️SSP अभिनंदन सिंह,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT सागर जैन के दिशा निर्देश पर*
*➡️थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो को 2 मामलों में मिली जबरदस्त कामयाबी*
*➡️थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने,किया नशा तस्करी करने वाले का जोरदार खुलासा,8 ग्राम अवैध स्मेक के साथ एक नशा तस्कर गिरफतार*
*➡️थानाध्यक्ष विनोद कुमार की पुलिस एवम राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की एक बार फिर खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई,खनन सामग्री से ओवरलोड एक ट्रक को किया सीज*
*➡️थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम को मिली जबरदस्त कामयाबी*
*➡️दो दिन से लापता युवती को थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा की पुलिस टीम ने 24 घंटे में सकुशल बरामद कर,किया परिजनों के सुपुर्द,,परिजन बोले थैंक्यू सरसावा पुलिस*
*सहारनपुर*/
एक बार फिर *थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार* के दिशा निर्देश पर जहां उनकी पुलिस टीम ने *(ऑपरेशन सवेरा)* के चलते,जहां एक नशा तस्कर पर कड़ा एवम बड़ा जोरदार प्रहार करते हुए उक्त नशा तस्कर को 8 ग्राम अवैध स्मेक के साथ गिरफ्तार किया,तो वहीं *थानाध्यक्ष विनोद कुमार* की ही पुलिस एवम राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन से ओवरलोड एक और ट्रक को किया सीज।आपको बता दें,कि *थानाध्यक्ष विनोद कुमार* के दिशा निर्देश पर उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवम रोहितास कुमार अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ फिरोजाबाद रोड पर गस्त/चैकिंग कर रहे थे,कि अचानक सामने से आ रहा एक नशा तस्कर अपने सामने पुलिस टीम को देख, उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ,लेकिन जांबाज पुलिस टीम ने इस नशा तस्कर का काफी दूर तक पीछा करते हुए इस स्मेक तस्कर उस्मान पुत्र अब्दुल मलिक निवासी ग्राम फिरोजाबाद की चारों और से घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।जिसके कब्जे/मौके से 8 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की गई।आपको यह भी बता दें,कि कल भी *थानाध्यक्ष विनोद कुमार* के दिशा निर्देश पर 2 शातिर नशा तस्करो की गिरफ्तारी करते हुए दोनों के कब्जे से 2 लाख 5 हजार रूपए की अवैध स्मेक बरामद की गई थी। *इसके अलावा थानाध्यक्ष विनोद कुमार* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम टोडरपुर चौकी प्रभारी चन्द्रपाल सिंह ने अपनी पुलिस एवम राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ एक बार फिर खनन माफियाओ पर अपना जोरदार चाबुक चलाते हुए खनन सामग्री से ओवरलोड एक ट्रक पर सीज की कार्रवाई की।आपको यह भी बता दें,कि इससे पूर्व भी *थानाध्यक्ष विनोद कुमार* की पुलिस टीम अवैध खनन से ओवरलोड अनगिनत ट्रकों पर सीज की कार्रवाई कर चुकी हैं। *इसके अलावा थाना सरसावा प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने दो दिन से लापता लड़की को सकुशल बरामद कर,किया परिजनों के सुपुर्द।आपको बता दें,कि गांव बिन्नाखेडी निवासी धर्मवीर ने 21 फरवरी 2026 को एक लिखित तहरीर *थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा* देते हुए बताया,कि उसकी लड़की अपने घर से शांति धाम सुखराज पैलेस सरसावा एक शादी समारोह में गई थी,जो अभी तक वापस नहीं लोटी।इधर *थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा* ने बिना कुछ देरी किए एक पुलिस टिम का गठन कर लापता युवती की तलाश में लगा दी।इधर उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक महेश सिंह एवम महिला उपनिरीक्षक अन्नू परिहार ने अपनी सहयोगी टीम के साथ रात दिन एक कर,त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता युवती को मात्र 24 घंटे में सकुशल बरामद कर,किया परिजनों के सुपुर्द।इधर लापता युवती के परिजनों ने *थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा* सहित पुरी पुलिस टीम का,किया धन्यवाद अदा।

More Stories
नई दिल्ली12जून26*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
कानपुर नगर12जून26*”भ्रष्टाचार चरम पर है, ईमानदारी लाचार है,फाइलों में चमकता शहर, हकीकत में अंधकार है*
खूंटी झारखण्ड12जून26*”उलिहातु पहुंचे योगेन्द्र यादव, बोले- आज भी विकास से दूर हैं आदिवासी”