Breaking News kanpur
कानपूर नगर २२ फरवरी २६ * नाम का पत्थर नहीं तो विकास कार्य नहीं, सिर्फ तानाशाही का शिकार हो चुका विकास, शहर की जनता गंदगी के ढेर पर
कानपूर नगर * हटिया स्थित रज्जन बाबू पार्क बना मिशाल, खोल दी तानाशाही की पोल
जनता का पैसा,जनता पर ही हुकूमत और विकास कार्य पर देख देख कर मनमानी बल्कि पैदाइशी फर्जी रजवाड़ा बनने की कवायद जारी
छोटे स्तर पर विकास कार्य में पत्थर पर नाम अंकित कराने की चल रही राजनीति!कानपुर में अब विकास कार्य नाम की राजनीति की भेंट चढ़ता जा रहा शहर में विकास।
जब तक पार्क में महापौर और पार्षद के नाम का पत्थर नहीं लगाया गया, तब तक मरम्मत और निर्माण कार्य पूरी तरह ठप रहा।
रुके पड़े निर्माण कार्य को लेकर जनता परेशान रही, लेकिन जैसे ही महापौर के नाम का पत्थर लगाया गया, तत्काल मजदूरों को लगाकर काम शुरू करा दिया गया।साफ तौर पर दिखाता है कि शहर में विकास नहीं, बल्कि नाम की तानाशाही चल रही है।
स्थानीय लोगों और समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नाम पत्थर को लेकर विवाद के चलते पार्क की हालत बदहाल बनी रही और जनता सुविधाओं से वंचित रही। क्या विकास कार्य जनता के लिए होते हैं या फिर सिर्फ़ नेताओं के नाम चमकाने के लिए?
कानपुर में अब विकास कार्य पर जनप्रतिनिधियों की तानाशाही,मनमानी और राजनीतिक दबाव का बड़ा उदाहरण बन चुका है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*