कौशाम्बी19 फ़रवरी 26*टायर फटने से पलटा ट्रेलर ड्राइवर व खलासी घायल*
*ओवर लोड होने से पलटी तेज रफ्तार ट्रेलर गिट्टी रोड पर फैली आने जाने वाले लोगो को परेशानी*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिंघिया पुलिस चौकी के गेरसा चौराहा की आम के बाग के पास गुरुवार को भरतकूप से गिट्टी लोड कर आ रहे ट्रेलर का अचानक से टायर फटने से ट्रेलर अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गया है जिससे सड़क पर ट्रेलर की गिट्टियां बिखर गई और आवागमन बाधित हो गया जिससे राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं इस दुर्घटना में ट्रेलर ड्राइवर सनी व खलासी निवासी महोबा गम्भीर रूप से घायल हो गए है दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस व एम्बुलेंस 108 वा थाना पुलिस को दिया जानकारी मिलते ही सिंघिया चौकी प्रभारी मौके पर पहुँच गए चौकी प्रभारी ने दोनों घायलों को 108 नम्बर एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और ट्रेलर में लदी गिट्टी हाइवे मार्ग से किनारे करवाया दुर्घटना के बाद काफी देर तक आवागमन बाधित था और लोग परेशानी से जूझते देखे गए हैं ओवरलोड वाहनों में नियंत्रण लगाने में परिवहन विभाग के अधिकारी एआरटीओ और यातायात पुलिस पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं।

More Stories
नई दिल्ली 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * थाना समाधान दिवस’ में गूंजे जालसाजी और अवैध कब्जे के मामले ।
अररिया ११ अप्रैल २६ * बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक की दीन दहाड़े धड़ से सर को अलग कर बेरहमी से हत्या कर दिया।