February 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार19 फरवरी26 विधायक विजय खेमका ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे, सदन में गूंजी पूर्णिया की आवाज

पूर्णिया बिहार19 फरवरी26 विधायक विजय खेमका ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे, सदन में गूंजी पूर्णिया की आवाज

पूर्णिया बिहार19 फरवरी26 विधायक विजय खेमका ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे, सदन में गूंजी पूर्णिया की आवाज

पंचायत प्रतिनिधियों के भत्ते में वृद्धि, किसानों के हित और क्षेत्रीय विकास की मांग

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक

पूर्णिया बिहार : बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में विधायक विजय खेमका ने पंचायत, नगर निकाय जनप्रतिनिधियों, किसानों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया।
विधायक ने कहा कि वर्ष 2025 में राज्य सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के अंतर्गत पंचायत सदस्यों एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों के मासिक भत्ते में डेढ़ गुना वृद्धि की गई है। उसी तर्ज पर जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों तथा नगर निगम के वार्ड पार्षदों के देय मासिक भत्ते में भी समुचित वृद्धि की जाय ताकि सभी स्तरों के जनप्रतिनिधियों को समान रूप से सम्मान और कार्य करने की सुविधा मिल सके।
किसानों के हित में विधायक ने कृषि मंत्री से आग्रह किया कि गोदाम निर्माण तथा कृषि आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि की सुविधा जो अभी बन्द है उसे शीघ्र पुनः जारी किया जाए। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की इस योजना से किसान अपने उत्पाद का सुरक्षित भंडारण कर सकेंगे और कृषि आधारित उद्योग लगाकर आत्मनिर्भर बनेंगे।
पूर्णिया एवं आसपास के क्षेत्रों में सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों को आर्थिक क्षति से बचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर कोल्ड स्टोरेज निर्माण की भी मांग की गई। विधायक ने कहा कि समय पर कृषि उत्पाद बिक्री नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है, जिसे कोल्ड स्टोरेज की सुविधा से रोका जा सकता है।
विधायक ने पूर्णिया अंचल कार्यालय में परिमार्जन, मोटेशन एवं सीमांकन से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन की मांग मंत्री से की। साथ ही पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत प्रभास महाराज मंदिर से फहीम चौक मिल्की होते हुए पैक्स गोदाम तक तथा अँधेली स्थान टोला से अंधेली पथ निर्माण विभाग रोड तक कच्ची सड़कों के पक्कीकरण हेतु सदन में निवेदन याचिका दिया।

Taza Khabar