*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर18फ़रवरी26* 17वर्षीय इंटर की छात्रा एक माह से लापता, पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते अब तक नहीं मिला कोई सुराग*
*हनुमंत विहार थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय इंटर की छात्रा पिछले एक महीने से रहस्यमय तरीके से लापता है। छात्रा 19 जनवरी को कोचिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन वहां पहुंची ही नहीं*।
*शाम करीब 5:40 बजे तक परिजनों से उसकी आखिरी बातचीत हुई, इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है।पीड़ित पिता नीरज शुक्ला ने बताया कि उनकी बेटी घर से बिना किसी सामान के निकली थी*।
*घर में जेवरात और नकदी सुरक्षित थी, जबकि उसकी मां उस समय अस्पताल में भर्ती थी और घर की चाभी बेटी के पास थी। बेटी अपने साथ केवल अपनी मां का मोबाइल फोन लेकर गई थी*।
*परिजनों का आरोप है कि डिजिटल युग में एक महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि क्षेत्रीय पुलिस द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, बल्कि सिर्फ नजरअंदाजी की जा रही है*।
*पीड़त परिवार का कहना है कि नाबालिग बेटी के लापता होने के इतने दिनों बाद भी पुलिस आखिर क्या कर रही है? क्या गरीब पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा*?

More Stories
कानपुर नगर18फ़रवरी26*चांद दिखते ही गूंजा ‘रमजान मुबारक’, शहर भर में शुरू हुआ इबादत का पवित्र महीना*
लखनऊ18फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी18फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें