गुवाहाटी १७ फरवरी २६ * असम की राजनीति में कथित ‘50 करोड़ डील’ की चर्चा तेज, दावों ने बढ़ाई सियासी हलचल
गुवाहाटी। असम की राजनीति में इन दिनों एक कथित आर्थिक सौदे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बीच बड़ा आर्थिक लेनदेन हुआ है। हालांकि इन दावों की अब तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
सूत्रों का दावा है कि नवंबर महीने में मुख्यमंत्री की ओर से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उस समय बात आगे नहीं बढ़ पाई। हाल ही में एक प्रमुख उद्योगपति के आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात की चर्चा सामने आई है, जहाँ कथित तौर पर प्रस्ताव को 50 करोड़ रुपये तक बढ़ाए जाने और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल कराने की शर्त रखे जाने की बात कही जा रही है।
इन दावों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि कथित बैठक में मौजूद एक स्थानीय कांग्रेस नेता और भूपेन बोरा के बीच रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद यह पूरी जानकारी लीक हो गई। हालांकि संबंधित नेताओं या उनके कार्यालयों की ओर से इन आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि इस मुलाकात से जुड़े वीडियो और तस्वीरें जल्द सार्वजनिक हो सकती हैं। यदि ऐसा होता है, तो राज्य की राजनीति में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री हिमंता की राजनीति में लोगों को खरीदना आम बात है। भूपेन बोरा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में रहकर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा और BJP को लाभ पहुँचाने का काम कर रहे थे। असम की बीजेपी सरकार से भूपेन बोरा को सरकारी सुरक्षा से लेकर तमाम ठाठबाट मिलना भी इसी बात का प्रमाण है।

More Stories
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 28 अगस्त 26 जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार को लेकर कृष्ण जन्मभूमि का निरीक्षण*
मथुरा 28 अगस्त 26* चोरी के अभियोग में वाँछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार ।*