कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*जिलाधिकारी ने कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर व सरसवां का किया निरीक्षण*
*खण्ड विकास अधिकारियों को जनसुनवाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर एवं सरसवां का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिलाधिकारी ने कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर के निरीक्षण के दौरान आई.जी.आर.एस. एवं जनशिकायत रजिस्टर में सूचनाएं अधूरी व अपडेट न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खण्ड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जनसुवाई किया जाय तथा जनसुनवाई/आई.जी.आर.एस. में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध किया जाय। जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को आई.जी.आर.एस. में अपलोड किया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखी जाय तथा अभिलेखों का रख-रखाव भी व्यवस्थित तरीके से किया जाय। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूहों के गठन की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि बैंक सखियों/महिलाओं को पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाय एवं उन्हें सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाय जिलाधिकारी ने कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी सरसवां के निरीक्षण के दौरान आई.जी.आर.एस.जनशिकायत रजिस्टर में सूचनाएं अपडेट न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खण्ड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध किया जाय। सेक्टरवार नामित अधिकारियों को मौके पर भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाय। क्षेत्र भ्रमण किया जाय। उन्होंने मीटिंग हॉल के निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि मीटिंग हॉल को और व्यस्थित किया जाय। कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखी जाय तथा अभिलेखों का रख-रखाव भी व्यवस्थित तरीके से किया जाय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

More Stories
मथुरा 25 मई 26*बालश्रम रोकथाम व जन जागरूकता अभियान में की गई कार्यवाही का विवरण-*
मथुरा 25 मई 26* एक अभियुक्त को 130 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (एल्प्राजोलम) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 मई 26 *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मैं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त:-*