कानपुर नगर 15 फ़रवरी 26*सांसद ने विजयनगर से भौंती बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का किया उद्घाटन*
कानपुर महानगर का समग्र विकास कराने वाले सांसद की पहल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित बजट की अनुमति मिलने के उपरांत सांसद रमेश अवस्थी ने विजयनगर से भौंती बाईपास तक सड़क का सुंदरीकरण एवं चौड़ीकरण सांसद रमेश अवस्थी व विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा नारियल तोड़कर शिलान्यास कर शुभारंभ कराया गया
लखनऊ झांसी मार्ग के नाम से जाना जाने वाला N. H. -2 बाईपास नो एंट्री लगने के कारण एवं पुल सकरा होने के कारण अत्यधिक दुर्घटनाएं होने के कारण शिकायतों को गंभीरता से लेने की वजह से कानपुर सांसद रमेश अवस्थी द्वारा सरकार तक सड़क समस्या बराबर बनी हुई है जिसका निराकरण करने की मांग को लेकर सरकार ने प्रस्तावित बजट बनाकर अनुमति प्रदान कर दी इस सड़क का सुंदरीकरण एवं चौडीकरण का शीला न्यास आज विजयनगर चौराहे पर कराया गया इस सड़क के चौड़ीकरण होने से लगने वाले जाम से आवागमन में सुविधा मिल सकेगी साथ ही आम जनमानस को बड़ी राहत मिलेगी अभी तक दुर्घटना होने वाली सड़क की श्रेणी में रखा गया था जिससे आए दिन कोई ना कोई बड़ा हादसा होता रहता था अब होने वाले हादसों में भी कमी आएगी इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा संपन्न कराया जाएगा जिसकी लंबाई लगभग 7.05 किलोमीटर है जिसे शीघ्र निर्माण कराया जाएगा इस शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष पश्चिम अनिल दिक्षित पनकी मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, पनकी क्षेत्रीय मंत्री, मनीष बाजपेई, पार्षद आरती त्रिपाठी, चंद्रमणि चौबे, संजीव द्विवेदी, अशोक दुबे, गिरजेश सिंह आदि उपस्थित रहे

More Stories
सुल्तानपुर28जुलाई26*लोकतंत्र सेनानी राम अभिलाख पांडे ‘भोला’ को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई,पुलिस ने दी गार्ड ऑफ ऑनर*
गोरखपुर28जुलाई26*बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोले CM योगी-*
नोयडा28जुलाई26*लगातार बारिश के बाद नोएडा के अंडरपास में भारी जलभराव हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।