औरैया 13 जनवरी *कॉलर ट्यून से जागरूक किये जायेंगे मतदाता*
*औरैया।* कोरोना काल में जनपद में विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है. राजनीतिक पार्टियों के सामने भी अब यही चिंता है कि कैसे कोरोना संक्रमण के भय को दूर करते हुए मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाया जाए। इस बारे में जिला प्रशासन ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं। मतदाता जागरूकता के लिए अब उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विकास भवन सभागार में टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारियों ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह मतदाताओं को मोबाइल के माध्यम से जागरूक करें कि वह आगामी 20 फरवरी को मतदान अवश्य करें। सभी मतदाताओं को एसएएस एवं कॉलर ट्यून के माध्यम से जागरूक किया जाए। इस प्रयास से मतदाताओं में एक अच्छा संदेश जाएगा और इससे जनपद का मतदान प्रतिशत अवश्य पड़ेगा बैठक में बीएसएनल, जिओ, एयरटेल आदि कंपनियों के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर3जून26*भागलपुर के लिए बड़ी सौगात: कोल ब्लॉक की खोज से औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम – डीएम
भागलपुर 3जून26*सबौर थाना अंतर्गत लूट की घटना का सफल उदभेदन करते हुए दो अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3जून26🚨 उत्तर प्रदेश में पांच नई जेलों के निर्माण को मंजूरी