पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26* पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में शीघ्र शुरू होगा आई बैंक, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में आई बैंक शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नेत्रहीनों को नई रोशनी एवं नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही आई बैंक की सेवा शुरू कर दी जायेगी।
विधायक ने कहा कि नेत्रहीन लोगों को नई रोशनी के लिए दधीचि देहदान समिति के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाई गई है, जिसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इसके अलावा, विधायक ने पूर्णिया नगर निगम शहरी क्षेत्र में जल निकासी के स्थायी समाधान हेतु स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज निर्माण एवं आधुनिक सीवरेज नेटवर्क योजना की स्वीकृति के साथ राशि आवंटन की मांग की। उन्होंने महिला अधिवक्ताओं के लिए बार लाइब्रेरी परिसर में लेडीज एडवोकेट हॉल निर्माण तथा जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं की बकाया प्रोत्साहन राशि के शीघ्र भुगतान का मुद्दा भी उठाया।

More Stories
लखनऊ8जुलाई26*यूपी पुलिस साइबर अपराध पर अंकुश के लिए 7 दिवसीय ‘ऑपरेशन साइड-वज्र’ अभियान चलाएगी
कौशाम्बी8जुलाई26*स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया दिव्यांगजनों को बैसाखी व स्मार्ट छड़ी देकर किया सम्मानित*
त्रिवेंद्रम8जुलाई26*केरल के परिवहन मंत्री सी पी जॉन से योगेन्द्र यादव ने की मुलाकात: एन डी पी एफ