February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..

पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26 फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली गई

पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26 फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली गई

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार : फाइलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, यह रैली राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई,
इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा सेवन करने के लिए जागरूक किया, सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि फाइलेरिया एक बीमारी है जिससे सुरक्षा के लिए सभी लोगों को दवा खाना जरूरी है, उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि फाइलेरिया बीमारी में लोगों का हाथ या पैर फूल जाता है और पैर या हाथ हाथीपांव जैसा हो जाता है। इसका कोई इलाज नहीं हो सकता है,
जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ आर पी मंडल ने कहा कि फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए जिले के सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर पहुँचकर लोगों को डीईसी, अल्बेंडाजोल और आईवरमेक्टिन की गोली उपलब्ध कराई जा रही है, लोगों को फाइलेरिया सुरक्षा की दवा का सेवन सिर्फ एक बार स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही सुनिश्चित करना है,

Taza Khabar