लखनऊ १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.………………
➡लखनऊ- थानों के CCTV बंद होने पर हाईकोर्ट की सख्ती, मुख्य सचिव को खुद जांच करने का आदेश दिया, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की टिप्पणी, बार-बार तकनीकी खराबी बताई जाती है- हाईकोर्ट, ये सब थानों की तय कहानी है और कुछ नहीं- HC,23 फरवरी तक थानों में लगे CCTV की रिपोर्ट मांगी, अगर उस दिन जांच रिपोर्ट पेश नहीं की जाएगी, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा, जस्टिस अब्दुल मोइन, जस्टिस बबीता रानी की बेंच, बेंच ने साफ कहा कि ये बहाना बार-बार नहीं चलेगा, हमेशा खराब, बंद होने का बहाना दिया जाता है- HC,टॉप पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय हो- HC,सुल्तानपुर के मोतीगरपुर थाने से जुड़ा है मामला
➡लखनऊ- बजट के बाद सीएम का बड़ा रणनीतिक संदेश, सीएम ने सोशल मीडिया पर बदली कवर इमेज, ब्रह्मोस के साथ सीएम ने तस्वीर लगाई, सीएम योगी ने ‘नए यूपी’ का दिया संकेत, 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट, बजट के साथ ‘हार्ड पावर’ विजन पर जोर, ब्रह्मोस निर्माण से रक्षा उत्पादन को नई गति, उत्तर प्रदेश बना उभरता वैश्विक डिफेंस हब, निवेश, रोजगार,रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
➡लखनऊ- सरोज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट सील, 46 लाख रुपये गृह कर बकाया होने पर कार्रवाई, नगर निगम ने इंस्टिट्यूट को किया सील, कई बार नोटिस, नहीं जमा किया था बकाया, अहिमामऊ, जोन-4 में स्थित है संस्थान, नगर निगम की टीम ने की सीलिंग कार्रवाई
➡कानपुर- लैम्बॉर्गिनी केस में आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, हिट एंड रन मामले में शिवम मिश्रा गिरफ्तार हुआ, आरोपी शिवम मिश्रा को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, घटना में 6 लोग लग्जरी कार से हुए थे घायल, वकील के मुताबिक, कानपुर से अरेस्ट हुआ शिवम, कानपुर के पारस हॉस्पिटल से शिवम गिरफ्तार- वकील
➡अमरोहा- साइकिल स्टोर में आग लगने से हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जला, लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, साइकिल,टायर-ट्यूब, स्पेयर पार्ट्स जले, अमरोहा नगर के लकड़ा चौराहे की घटना
➡कौशाम्बी- कथित लव जिहाद का मामला सामने आया, फतेहपुर की किशोरी के धर्मांतरण का प्रयास, शारीरिक शोषण का दबाव बनाने का आरोप, बुर्का पहनाकर थाने लाने का भी गंभीर आरोप, आरोपी तारिक समेत चार पर केस दर्ज हुआ, पुलिस आरोपी तारिक की तलाश में जुटी, कौशाम्बी के कड़ाधाम थाना इलाके का मामला
➡संभल- संभल में आज अवैध मदरसे पर चलेगा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त होगा, बुलडोजर एक्शन के लिए प्रशासनिक टीम मौजूद, कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी भी तैनात, बनियाठेर के नरौली नगर पंचायत में होगी कार्रवाई
➡रायबरेली- वकील मो. फारूक अहमद खान हत्या केस, हत्या के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, सेंट्रल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में किया प्रदर्शन, न्याय व अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, दिवानी कचहरी परिसर पर वकीलों का प्रदर्शन
➡बदायूं- रातों-रात डॉ अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित की, ग्रामीणों, महिलाओं ने मौके पर हंगामा किया, बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने का आरोप, SDM दातागंज, सीओ ने लोगों को शांत कराया, प्रशासन ने मूर्ति सुरक्षित स्थान पर रखवा दी, उसहैत क्षेत्र के मिर्जापुर अतिराज का मामला
➡शामली- घर पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी अमन मुजफ्फरनगर रोड से गिरफ्तार, अनुज निर्वाल के घर पर की गई थी फायरिंग, पीड़ित अनुज निर्वाल ने केस दर्ज कराया था, पुरानी रंजिश पर हुई थी फायरिंग की घटना, थाना आदर्श मंडी पुलिस को मिली सफलता
➡अमेठी- व्यापारी से पैसे लेकर छोड़ने का मामला, बोलेरो सवार बदमाशों ने मारपीट की, आंखों पर पट्टी बांधकर पीड़ित से मारपीट, मारपीट कर परिजनों से मांगी थी फिरौती, रुपये मिलने के बाद बदमाशों ने छोड़ा था, पीड़ित की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस, मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡पौड़ी- शहर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया प्रेरित, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए किया प्रेरित, बिना हेलमेट बाइक सवारों को दी गई चॉकलेट
———————————————————————-

More Stories
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले जंतर मंत्र पर पर प्रदर्शन किया गया।
अयोध्या १२ फरवरी २५ *रुदौली बार के अध्यक्ष के नेतृत्व में कमिश्नर को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
पंजाब १२ फरवरी २६ * मुख्यामंत्री भगवंत मान ने वकीलों से किया व्यापक संवाद