February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज ११फरवरी 26  * बजट में रिक्त पदों को भरने का जिक्र न होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ प्रयागराज,*  रोजगार अधिकार अभियान की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि विभिन्न विभागों में लाखों रिक्त पदों को तत्काल भरने के लिए बजट में घोषणा की जाए, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र तक नहीं किया गया। यह बेहद चिंताजनक है और लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बजट में रोजगार सृजन को लेकर महज प्रोपेगैंडा है। बजट में उल्लेख है कि 50 लाख करोड़ रूपये निवेश के एमओयू हुए हैं जिनसे लगभग 10 लाख रोजगार का सृजन सम्भावित है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश से पूंजी पलायन हो रहा है, साथी बेकारी भयावह स्थिति के चलते श्रमशक्ति का पलायन हो रहा है। कारपोरेट घरानों द्वारा निवेश की बात छोड़िए सरकारी आंकड़ों में ही लोगों की बैंकों में जमा पूंजी का आधा हिस्सा विकसित प्रदेशों में चला जाता है। प्रदेश में एमएसएमई संकटग्रस्त है, इसके लिए भी कुछ नहीं किया गया जो उल्लेख लायक हो

लखनऊ ११ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें

लखनऊ ११ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया बजट, यूपी में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी – सुरेश खन्ना, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर जोर- सुरेश खन्ना, प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रूपए- सुरेश खन्ना, 6 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला- सुरेश खन्ना, बेरोजगारी की दर 2.24 प्रतिशत रह गई- सुरेश खन्ना, 50 लाख करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित- सुरेश खन्ना, 10 लाख रोजगार का सृजन सम्भावित- सुरेश खन्ना, कृषि उत्पादन में यूपी नंबर वन – सुरेश खन्ना, यूपी में तेजी से निवेश बढ़ रहा – सुरेश खन्ना, ‘2815 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित’, 44747 करोड़ का निर्यात किया गया- सुरेश खन्ना, स्टार्टअप योजना में यूपी नंबर वन – सुरेश खन्ना, 9 लाख 12 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश, 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का बजट, यूपी का अबतक का सबसे बड़ा बजट, आयुष योजना के लिए 27 हजार करोड़, आयुष्मान योजना के लिए 2868 करोड़, माटी कला के लिए 13 करोड़ रुपए, गन्ना मूल्य की दरों में 30 रुपए/क्विंटल वृद्धि, AI योजना के लिए 225 करोड़, फ्लाईओवर निर्माण के लिए 1500 करोड़, सड़क निर्माण के लिए 34 हजार करोड़, सड़क चौड़ीकरण के लिए 3700 करोड़, MSME के लिए 3822 करोड़, सिंचाई के लिए 18 हजार करोड़, आवास, शहरी विकास के लिए 7 हजार करोड़, ऊर्जा क्षेत्र के लिए 65 हजार 926 करोड़, जेवर एयरपोर्ट के लिए 750 करोड़, जेवर एयरपोर्ट पर 5 नए रनवे बनेंगे, नागरिक उड्डयन के लिए 2100 करोड़, धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 200 करोड़, अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड़, नए शहरों के विकास के लिए 3500 करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 2400 करोड़, पंचायतों के लिए 32 हजार करोड़, ओपन जिम निर्माण के लिए 130 करोड़, पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 100 करोड़, नलकूपों के लिए 2400 करोड़, एग्री एक्सपोर्ट के लिए 245 करोड़, फूड प्रोसेसिंग के लिए 300 करोड़, चिकित्सा शिक्षा के लिए 14 हजार करोड़, कृषि योजनाओं के लिए 10888 करोड़, डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 454 करोड़, पीएम संपदा योजना को 150 करोड़, कैंसर संस्थान लखनऊ के लिए 315 करोड़, पशु चिकित्सालय के लिए 125 करोड़, 14 नए मेडिकल कॉलेज के लिए 1023 करोड़, उच्च शिक्षा के लिए 6591 करोड़, चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए 37956 करोड़, माध्यमिक शिक्षा के लिए 22 हजार करोड़, फ्री स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़, अग्निशमन केंद्रों के निर्माण के लिए 200 करोड़, बेसिक शिक्षा के लिए 77 हजार करोड़, पुलिस आवासीय भवन के लिए 1243 करोड़, महिला एवं बाल विकास के लिए 18620 करोड़, सीएम युवा उद्यमी योजना को 1 हजार करोड़, अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए 500 करोड़, FDI के लिए 1 हजार करोड़, CM स्वरोजगार योजना के लिए 225 करोड़, अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 2058 करोड़, औद्योगिक विकास के लिए 27103 करोड़, उद्यान योजना के लिए 2832 करोड़, हथकरघा वस्त्र उद्योग के लिए 5041 करोड़, पावरलूम बुनकरों के लिए 4423 करोड़

➡लखनऊ- 9.12 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट , विकास, डिजिटल और निवेश का रोडमैप, इंफ्रास्ट्रक्चर, AI, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि पर फोकस, बजट में किसानों को गन्ना मूल्य बढ़ोतरी, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, उद्योगों को निवेश प्रोत्साहन देने का रोडमैप, $1 ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर बढ़ने का लक्ष्य, प्रदेश को निवेश, रोजगार का हब बनाएगी सरकार

➡कुशीनगर- तेज रफ्तार थार ने मचाया सड़क पर आतंक, पुलिस के रोकने पर चालक ने बढ़ाई रफ्तार, भागते समय ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, महिला ने बच्चा गोद में लेकर छलांग लगाई, चलती गाड़ी से कूदकर महिला ने बचाई जान, सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त, वीडियो में थार पर पत्थर फेंकते युवक भी दिखे, थार चालक वाहन सहित मौके से फरार हुआ, कसया थाना के पुरानी फाजिलनगर रोड की घटना

➡हमीरपुर- दुकान के सामने बाइक खड़ी करने से रोका, बाइक खड़ी करने से रोकना पड़ गया भारी, दबंगों ने दुकानदार को पीटकर किया लहूलुहान, लोहे की रॉड से दबंगों ने दुकानदार का सिर फोड़ा, युवक को बचाने आए परिजनों को भी पीटा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, बिवांर थाना के छानी गांव का मामला

➡कानपुर- मुराली लाल चेस्ट हॉस्पिटल में मरीज से बदसलूकी, सीरियस मरीज को नहीं किया जा रहा भर्ती, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, डॉक्टर ने मरीज से हैलेट हॉस्पिटल जाने का कहा, मरीज जालौन से मुराली लाल अस्पताल हुआ था रेफर, मुराली लाल चेस्ट हॉस्पिटल का मामला

➡पीलीभीत- युवती से सरेआम छेड़छाड़ करने का मामला, 2 मनचले युवक दो साल से कर रहे पीछा, तंग आकर युवती ने रेगुलर की पढ़ाई छोड़ी, शिकायत करने पर आरोपी ने रास्ते में रोका, छेड़छाड़ का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार नहीं, BJP सभासद पुष्पा उपाध्याय के भतीजे की गुंडई, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले का मामला

➡जौनपुर- मोबाइल शॉप पर पुलिसवालों ने की चोरी, आई-फोन देखकर जेब में रखकर चल दिए, पुराना फोन सेल्सगर्ल को देकर चलते बने, शातिर चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, धनंजय बिंद, मिथिलेश यादव सस्पेंड हुए, पुलिसवालों पर कोई केस दर्ज नहीं किया

➡मेरठ- पति-पत्नी ने घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड, एक ही पंखे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, यूपी पुलिस के रिटायर्ड दारोगा थे लल्लू सिंह, अकेले रहते थे पति-पत्नी, पुलिस जांच में जुटी, घर के अंदर नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी, गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम की घटना

➡मुरादाबाद- सपा विधायक का जाति प्रमाण फर्जी पाया गया, मो. फहीम का जाति प्रमाण पत्र पाया गया फर्जी, चाचा उस्मान का जाति प्रमाण पत्र भी फर्जी मिला, बिलारी से समावादी पार्टी के विधायक मो. फहीम, जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने किया निरस्त, अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत प्रमाण पत्र का इस्तेमाल

➡हाथरस- भारत समाचार की खबर का धमाकेदार असर, सैनिक अखिलेश कुमार की हत्या का मामला, SP ने 3 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर, थाना सादाबाद प्रभारी योगेश कुमार पर कार्रवाई, SI विजय कुमार, आरक्षी हरीशपाल लाइन हाजिर, हत्या में फरार 8 आरोपियों पर इनाम भी घोषित, सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित, दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, 8 अभी फरार, प्रेम विवाह को लेकर विवाद में की गई थी हत्या, सादाबाद क्षेत्र के हाथरस अलीगढ़ हाईवे की घटना

➡कानपुर- पति ने गर्भवती पत्नी के पेट पर मारी लात, पेट में लात मारने के बाद घर से निकाला, महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की हुई मौत, MLA नीलिमा कटियार का ड्राइवर है आरोपी, महिला का अस्पताल में चल रहा है इलाज, महिला ने कल्याणपुर थाने में दिया प्रार्थना पत्र, पुलिस ने आरोपी पति, परिजन पर दर्ज किया केस, कल्याणपुर थाना क्षेत्र की घटना

➡मेरठ- दुकान पर बैठे किराना व्यापारी पर फायरिंग, 2 दिन पहले हुए विवाद के चलते की फायरिंग, काउंटर के पीछे छिपकर व्यापारी ने बचाई जान, 2 दिन पहले भी किया था फायरिंग का प्रयास, हत्या के प्रयास की धाराओ में मुकदमा हुआ, उधार सामान देने से मना करने पर विवाद, बदमाश अभय भड़ाना पर 6 से ज्यादा केस, हथियार लहराता अभय भड़ाना CCTV में कैद, मेडिकल थाना क्षेत्र के प्रवेश विहार का मामला.

➡हमीरपुर- कफ सिरप पीने के बाद बच्चे की मौत का आरोप, निजी डॉक्टर ने 2 वर्षीय के बच्चे को दिया सिरप, सर्दी-जुकाम से निजात के लिए दिया कफ सिरप, सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया, प्राइवेट डॉक्टर के खिलाफ थाने में दी गई तहरीर, मौदहा कोतवाली इलाके का मामला, जांच शुरू

➡आगरा- राजा मंडी बाजार की हुई पैमाइश, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई पैमाइश, चंद्रलोक, धर्मलोक होटल की रिपोर्ट बनेगी, रिपोर्ट तैयार कर SC में की जाएगी दाखिल, पट्टाधारक ने बना डाली बहुमंजिला इमारत, 60 दुकानदारों पर विस्थापित होने का खतरा, सुप्रीम कोर्ट के अग्रिम आदेश पर टिकी निगाहें

➡कौशाम्बी- छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों पर एक्शन, देव दुबे, आकाश और जयबाबू पर केस दर्ज, अज्ञात साथियों पर भी मुकदमा दर्ज हुआ, विद्यालय के पास मनचले करते थे छेड़छाड़, विरोध पर शिक्षक से भी मारपीट का आरोप, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी, मंझनपुर थाना इलाके का मामला

➡एटा- एटा से इस वक्त की बड़ी खबर, पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, 1 ही साड़ी से पेड़ से लटक कर दी जान, प्रेमिका रोशनी 4 बच्चों की मां बताई जा रही, प्रेमी रमन की भी 6 माह पूर्व हुई थी शादी, कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, थाना देहात क्षेत्र के सरदलगढ़ की घटना

➡कानपुर- मुराली लाल चेस्ट हॉस्पिटल में बदसलूकी मामला, हॉस्पिटल के हेड ऑफ डिपार्टमेंट का बयान सामने, वीडियो में दिखने वाली डॉ की नई नियुक्ती है- HOD, HOD ने कहा- उनका अस्पताल में पहला ही दिन था, ‘डॉक्टर को इमरजेंसी से हटाकर जनरल वॉर्ड भेजा है’, जिस मरीज से घटना हुई, वो अभी यहीं भर्ती हैं- HOD

➡देहरादून- तिब्बती बाजार में युवक की हत्या, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मृतक अर्जुन शर्मा चलाता था गैस एजेंसी, प्रॉपर्टी विवाद के चलते मारी गई गोली, पुलिस आसपास के CCTV खंगालने में जुटी, स्कूटी से आए आरोपियों की तलाश जारी, सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान तेज, कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में हत्या से हड़कंप

➡देहरादून- उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में एंट्री, रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में बनाई जगह, उत्तराखंड क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक पल, उत्तराखंड क्रिकेट को एक बड़ा झटका भी लगा, खराब स्टेडियम और पिच ने छीनी मेजबानी, यूपी में शिफ्ट किया जा रहा सेमीफाइनल मैच

Taza Khabar