कानपूर नगर ११ फरवरी २६ * चौबेपुर थाना क्षेत्र के भिण्डुरी के नया पुरवा में गैस सिलेंडर के विस्फोट के सम्बन्ध में
आज दिनांक 11.02.2026 को पीआरबी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भिड़ुरी का पुरवा, साईं मेडिकल कॉलेज के पास गैस सिलेंडर फटने की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।
मौके पर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि श्री नरेश शुक्ला उर्फ रमा शुक्ला पुत्र स्व. उजियारी लाल के किराए के मकान में श्री रमेश चंद्र दुबे पुत्र मानूलाल, निवासी दुबियाना, थाना शिवराजपुर, कानपुर नगर, उम्र लगभग 65 वर्ष, किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे तथा मजदूरी का कार्य करते हैं। बीती रात्रि खाना बनाकर सोते समय गैस बंद करना भूल जाने के कारण कमरा चारों ओर से बंद होने से उसमें अत्यधिक गैस भर गई, जिससे रात्रि लगभग 00:40 बजे गैस विस्फोट हो गया।*विस्फोट के परिणामस्वरूप कमरे की दो दीवारें गिर गईं, जिससे श्री रमेश चंद्र दुबे घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौबेपुर भेजा गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
घटना में पड़ोस में बंधी श्री राजेश कुमार शुक्ला पुत्र स्व. उजियारी लाल की तीन बकरियों पर दीवार का मलबा गिर गया, जिसमें एक बकरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दो अन्य बकरियाँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल बकरियों के उपचार हेतु पशु चिकित्सालय, चौबेपुर को सूचना देकर इलाज कराया गया है तथा मृत बकरी के संबंध में पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु रिपोर्ट भेजी जा रही है।
मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।

More Stories
मथुरा14जुलाई26*हत्या के अभियोग में वांछित2 अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली14जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*