लखनऊ ११फरवरी २६ * “1947 के बाद बनीं मजारें हटेंगी!” KGMU प्रशासन का 28 फरवरी तक अल्टीमेटम
लखनऊ: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) प्रशासन ने परिसर में 1947 के बाद बनीं मजारों को हटाने का निर्णय लिया है और इसके लिए 28 फरवरी तक का अंतिम नोटिस जारी किया है। प्रशासन के अनुसार, क्वीन मेरी गेट, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, ट्रॉमा सेंटर, आर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी भवन और टीजी हॉस्टल परिसर में कुल छह मजारें हैं, जिनमें से चार अवैध रूप से बाद में बनाई गईं। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा और भूमि को मरीजों के हित में उपयोग किया जाएगा। क्या प्रशासन का यह कदम परिसर में व्यवस्था सुधारने की दिशा में जरूरी है या इससे नया विवाद खड़ा होगा?
#Lucknow #LucknowKhabar #UttarPradesh #UttarPradeshNews #KGMU #LucknowNews #Administration

More Stories
मथुरा14जुलाई26*हत्या के अभियोग में वांछित2 अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली14जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*