बाराबंकी १० फरवरी २६ * सीएम योगी का बाराबंकी दौरा आज,रामार्चा महायज्ञ के बाद विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
टिकैतनगर,बाराबंकी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार दुल्हादेपुर कुटी पर श्री राम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चन के बाद बाबा हरिशंकर दास की पुण्य स्मृति में बने कथा मंडपम का उद्घाटन करेंगे।महायज्ञ में आहुति देने के बाद सीएम विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।सोमवार को अयोध्या मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआइजी सोमेन वर्मा ने डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय के साथ कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का गहन निरीक्षण किया।
सोमवार को अधिकारियों ने हेलीपैड,मंच,पार्किंग स्थल,मुख्य मार्गों सहित जैमर ड्रोन कैमरा सहित सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।श्रद्धालुओं की सुविधा में पेयजल, शौचालय,साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को देखा।आयुक्त और डीआइजी ने मंच सहित पूरे परिसर को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग की।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी का हेलिकॉप्टर तीन बजे उतरेगा।तीन बजकर पांच मिनट पर सीएम मंदिर में पूजा अर्चन करेंगे। तीन बजकर 15 मिनट से लेकर तीन बजकर 25 मिनट तक का समय आरक्षित रखा गया है। तीन बजकर 25 मिनट सीएम मंच पर पहुंचेंगे और तीन बजकर 35 मिनट से विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।सीएम यहां लगभग एक घंटे रहेंगे।
More Stories
कोलकाता 17 अक्टूबर 26*कोलकाता पूजा पंडाल में भगदड़: 18 की मौत
बांदा 17 अक्टूबर26*मिशन शक्ति: कक्षा नौ की छात्रा ईशा बनीं एक दिन की एसडीएम,50 शिकायतें सुनीं*
बांदा 17 अक्टूबर 26*खाद्य दिवस पर निकाली जागरूकता रैली,बाजरे से नए उत्पाद बनाने की प्रतियोगिता*