कानपुर देहात 9 फरवरी 2026*फार्मर रजिस्ट्री नही, तो सरकारी योजनाओ से लाभ नही
कानपूर देहात *उप कृषि निदेशक कानपुर देहात हरीशंकर भार्गव ने कृषक भाईयों से अपील की है कि जिन कृषक भाईयों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नही कराई गयी है वे अविलम्ब फार्मर रजिस्ट्री करा लेवे नही तो किसान सम्मान निधि के साथ-साथ उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायन तथा कृषि यंन्त्र पर अनुदान का लाभ नही मिल पायेगा जिन कृषक भाईयों को नाम आधार और खतौनी में मिस मैच है वह या तो खतौनी के अनुसार आधार में नाम संशोधित करा लें अथवा आधार के अनुसार खतौनी में नाम संशांेधन करा सकते है खतौनी में नाम संशोधन के लिए सम्बन्धित तहसील मे नाम सुधार के लिए प्रार्थना पत्र दे दे सकते है। तहसीलदार महोदय संज्ञान मे लेते हुए खतौनी मे नाम संसोधन कराने की कार्यवाही सीघ्र कराने के लिए उनसे आशा की जाती है यह फार्मर रजिस्ट्र समस्त कृषक भाईयों के लिए अनिवार्य है इसके बिना कोई विभाग से कोई भी लाभ पाना अब सम्भव नही होगा।

More Stories
लखनऊ ९ फ़रवरी ६ * शाइन सिटी घोटाले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 9 फरवरी 26*अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।
पंजाब ९फरवरी २६ * शिक्षा क्रांति के तहत जाखड़ ट्रस्ट का एक ओर सराहनीय कदम