जयपुर7फरवरी26*विदाई समारोह ‘Golden Frames’ का आयोजन
कक्षा 12 की छात्राओं के ‘Golden Frames’ थीम पर आधारित विदाई एवं शुभकामना समारोह का आयोजन तक्षशिला सभागार में किया गया। इस अवसर पर अतिथि रुप में श्रीमती चित्रा जी मालपानी, एडवोकेट पूर्वी जी मालपानी, ECMS के कोषाध्यक्ष श्री अरुण जी मालू. विद्यालय के मानद् सचिव एडवोकेट द्वारकादास जी मालू, गणमान्य पदाधिकरीगण, सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी का तिलकार्चन एवं बेज लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभभगवान गणेश एवं माँ सरस्वती के पूजा-अर्चन व ईश वंदना से हुआ। मंचासीन महानुभावों ने समस्त छात्राओं को विदाई समारोह की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षाओं में कठोर परिश्रम के साथ लक्ष्य पथ पर आगे बढ़ते हुए सफलता प्राप्त करने का शुभाशीष दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कक्षा 11 वीं व 12 वी की छात्राओं ने राजस्थानी एवं पाश्चात्य शैली के नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध का दिया। Oath Ceremony व Tourch Presentation द्वारा कक्षा 11 व 12 की छात्राओं को परम्पराओं, संस्कारों को आत्मसात् करने की प्रेरणा देते हुए कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलवाई। इसी क्रम में अतिथियों को स्मृति स्वरुप स्मृति चिह्न भेंट किए तथा कक्षा 12 वीं की छात्राओं को भी यादगार स्वरुप फोल्डर प्रदान किए गए।

More Stories
मथुरा 13 अगस्त 26* 01 अभियुक्त को 04 कूटरचित आधार कार्ड व 02 मोबाइल व 04 सिम वी0आई0 कम्पनी सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 अगस्त 26*हरियाली तीज:- बरसाना राधा रानी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की समन्वय गोष्ठी*
मुम्बई13अगस्त26*पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरूद्वारे में कृपाण से हमला, इंस्पेक्टर भी चोटिल*