कौशाम्बी *भारतीय पत्रकार संघ का 26 वा प्रांतीय सम्मेलन सम्पन्न*

*मुख्य अतिथि एन कोलांची पुलिस महा निरीक्षक रेलवे प्रयागराज ने अपने संबोधन में पत्रकार के कलम के महत्व को बताते हुए कहा कि पत्रकार की कलम एटम बम से बढ़ कर है।*

*कौशांबी।* भारतीय पत्रकार संघ का 26वा प्रांतीय सम्मेलन गुरुवार को प्रदर्शनी सूचना एवं जनसंपर्क कैम्प कार्यालय माघ मेला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन कोलांची पुलिस महा निरीक्षक रेलवे प्रयागराज ने अपने संबोधन में पत्रकार के कलम के महत्व को बताते हुए कहा कि पत्रकार की कलम एटम बम से बढ़ कर है। जो छोटे से भी जनहित के मामले को बड़ा बना कर उछाल सकते हैं।
झूठ को भी बार बार बोला जाय तो वह भी सत्य लगने लगता हैं कलम से सदैव सत्य प्रकाशित करना चाहिए। नकारात्मकता को छोड़ सदा सकारात्मक पत्रकारिता करना अच्छे और सच्चे पत्रकार का कर्तव्य है। विकसित भारत बनाने के लिए मीडिया की प्रमुख भूमिका है। इसका कभी गलत प्रयोग नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आई पी यस अशोक कुमार शुक्ल सेवा निवृत उप महानिरीक्षक ने पत्रकारों को देश समाज और प्रशासन का दर्पण बताया। विशिष्ट अतिथि आई पी यस नीरज कुमार पाण्डेय (पुलिस अधीक्षक माघमेला) ने विश्व स्तरीय माघ मेला सम्पन्न कराने में पत्रकारों की जिम्मेदार भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कलमकारों को नकारात्मक खबरों को प्रसारित करने से पहले तथ्यों को परख लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सूर्यकांत शुक्ल ने करते हुए कहा कि प्रेस पुलिस और प्रशासन तीनों के संगम से राष्ट्र और समाज निर्माण में योगदान मिलता है। पत्रकारिता पूर्व की अपेक्षा इंटरनेट मीडिया के आगमन से सरल के साथ चुनौती पूर्ण हो गई है। इसलिए पत्रकारों को प्रशासन की आंख न बन कर आईना बन कर नकारात्मक खबरों से बचना चाहिए। पूर्व उप सूचना निदेशक आर पी द्विवेदी ने कहा पत्रकार समाज की रीढ़ है इसलिए पत्रकारों को सत्य प्रकाशित करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। अपर जिला अधिकारी प्रयागराज सत्यम मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सदियों से और विशेषतः आज के परिवेश में पत्रकारों की सजग भूमिका जनहित के लिए अति आवश्यक है।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आए हुए प्रशासनिक अतिथियों और पत्रकारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह आदि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण द्विवेदी और कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रूपनारायण तिवारी ने किया। विभिन्न जनपदों से आए हुए पत्रकारों ने भी पत्रकार एवं प्रशासन विषयक संगोष्ठी पर अपने विचार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से सूचनाधिकारी युराज सिंह एवम सूचनाधिकारी गगन यादव एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव,विवेक बाजपेई,अनुपम आनन्द श्रीवास्तव,यूसुफ सिद्दीकी प्रवीण कुमार द्विवेदी, सुशील केसरवानी राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री,चक्रपाणि मिश्र,लक्ष्मण द्विवेदी,हरिकेश त्रिपाठी,धनजी सिंह वाली खान,संतोष शुक्ला,संजय पांडेय मुकेश द्विवेदी,शशि भूषण सिंह,राजेश यादव,राजेंद्र तिवारी त्रिकाली,संजीव मौर्या राजेश कुशवाहा दिवाकर त्रिपाठी विकाश चन्द शुक्ल,अतेंद्र चतुर्वेदी फ़ोरात अब्बास,शिवेन्द्र नारायण तिवारी,सुबोध केसरवानी गणेश साहू राजकुमार धर्मेंद्र सोनकर अनिल कुमार शिव कुमार सुनील केसरवानी एनडी तिवारी प्रमोद मिश्रा सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान तमाम पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र अंग वस्त्र और शील्ड देकर माल्यार्पण कर पत्रकारों का स्वागत किया गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।