लखनऊ 4 फरवरी 26 * ठाकुरगंज ब्रांच से लॉकर में गहने गायब होने का मामला। ….
पंजाब नेशनल बैंक ठाकुरगंज ब्रांच से लॉकर में रखें 48 लाख रुपए के गहने गायब होने का मामला।
बैंक प्रशासन और ठाकुरगंज पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही। तो पीड़ित राम प्यारे ने कोर्ट में लगाई गुहार।
कोर्ट के आदेश पर ठाकुरगंज थाने में बैंक के पूर्व मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज।
20 अक्टूबर 1987 में गढ़ी पीर खां निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग रामप्यारे ने बैंक में चार लॉकर में रखे थे गहने।
2023 में गहने निकालने पहुंचे तो बैंक लॉकर में नहीं मिले गहने।
तत्कालीन बैंक मैनेजर ने नहीं की कोई सुनवाई।
ठाकुरगंज पुलिस ने भी थाने में नहीं की थी कोई कार्यवाही।
कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने बैंक प्रशासन से मांगा तत्कालीन बैंक शाखा मैनेजर और कर्मचारियों का ब्यौरा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 मई 26 *ईद-उल-अज़हा से पहले- मुफ्ती जुबेर सिद्दीकी का बड़ा बयान
पूर्णिया बिहार 24 मई 26* साइबर माफिया का पर्दाफाश: टेलीग्राम पर API बेचने वाला मेरठ में धराया*
पूर्णियां 25 मई 26 *महंगाई का ‘बूस्टर डोज’ दे रही है सरकार: पेट्रोल-डीजल पर पप्पू यादव का वार*