नई दिल्ली 3 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कुछ खबरे। …..
* *प्रतापगढ़: एससी एसटी कोर्ट का फैसला, रेप केस के दोषी अभियुक्त को सुनाई आजीवन कारावास की सजा*..
* 6.6.2020 को लालगंज कोतवाली में किशनगढ़ वीरभद्र निवासी अविनाश मिश्रा, सच्चिदानंद पांडे के विरुद्ध 376 D,504,506, एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुई थी FIR…
* मामले में लंबे समय तक चली सुनवाई गवाहों के बयान मेडिकल रिपोर्टें एवं वादिनी के बयान के आधार पर विशेष न्यायालय एससी एसटी कोर्ट ने सुनाया फैसला।
* अदालत ने गवाहों साक्ष्यों के अभाव में दूसरे आरोपी सच्चिदानंद पांडे को संदेह का लाभ देते हुए आरोपों से मुक्त घोषित कर दिया।
* मुख्य आरोपी अविनाश मिश्रा को रेप केस एवं एससी एसटी एक्ट के आरोपों का माना दोषी,
* अभियुक्त अविनाश मिश्रा को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए न्यायालय ने दोषी पर लगाया 20000 रूपये का अर्थदंड।
*
* पीड़िता वादिनि के आरोपों के मुताबिक आरोपी ने उनसे कई बार बनाए थे शारीरिक संबंध..
* आरोपी पीड़िता का वीडियो बना उसे वायरल करने की देते थे धमकी..
* पीड़िता के पिता ने आरोपी से बेटी के साथ विवाह का प्रस्ताव दिया तो आरोपी ने उसे डॉट फटकार के भगा दिया था।
* एससी एसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश हेमंत कुमार ने मामले में सुनाया अपना फैसला ।
* अभियोजन की तरफ से मामले की प्रभावी पैरवी एडीजीसी सुरेश बहादुर सिंह ने की

More Stories
पूर्णिया बिहार7मई26*राजधानी सर्कस में महिलाओं के जोखिम भरे करतबों से गुलज़ार हुई पूर्णिया,
हल्द्वानी8मई26*चंपावत दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस का हमला,भाजपा सिर्फ जुमलों की पार्टी
नैनीताल8मई26*लालकुआँ कोतवाली चोराहे पर एक बड़ा हादसा होने से टला