लखनऊ 3 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह 11:30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- हजरतगंज में सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान, 25 दिनों से सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, पानी सड़क पर फैलने से आवागमन बाधित, स्थानीय लोग बदबू और गंदगी से परेशान, नगर निगम, जलकल विभाग नहीं ले रहा संज्ञान, ज़ोन-1 के वजीर हसन रोड, एलडीए कॉलोनी का मामला
➡ हापुड़- गंगा को गंदी करने वाली काली नदी बनायीं जायेगी निर्मल, हापुड़ में साफ कराई जायेगी काली नदी, करीब 13 विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी
➡ लखनऊ- संपत्ति नहीं बताने पर कर्मचारियों का वेतन रोका, 47000 कर्मचारियों का वेतन रोका गया, वेतन जारी किया तो अफसरों पर होगा एक्शन, मुख्य सचिव ने विभागाध्यों से जवाब मांगा, संपत्ति का ब्यौरा देने पर ही वेतन जारी होगा
➡ लखनऊ- अधिक उपज के लिए तैयार किए जाएंगे आधुनिक बीज, सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक में अफसरों को दिए निर्देश, कृषि उत्पादन को ठीक करने के निर्देश दिए गए, 29 लाख हेक्टेयर में गन्ना उत्पादन किया जाएगा
➡ लखनऊ- ईंट से कूचकर मजदूर की बेरहमी से हत्या, हत्यारों ने हत्या करने के बाद शव को फेंका, घर से मजदूरी करने निकला था संतराम, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र की घटना
➡ रायबरेली- रायबरेली में भी अवैध टोल वसूली का आरोप, बीजेपी नेता रमेश सिंह ने DM को दिया ज्ञापन, अवैध टोल वसूली पर रोक लगाने की गुहार, लालगंज के ऐहार टोल प्लाजा का मामला
➡ प्रयागराज- संभल में पुलिस पर FIR के आदेश का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई आज, अनुज चौधरी की याचिका पर सुनवाई आज, सीजेएम कोर्ट का आदेश रद्द करने की मांग, तत्कालीन CJM विभांशु सुधीर ने दिए थे आदेश
➡ गाजियाबाद- GDA के 150 कर्मचारियों का वेतन रोका गया, आदेश के बावजूद संपत्ति की घोषणा नहीं की, संपत्ति का विवरण ऑनलाइन फाइल करना था
➡ देहरादून- अंकिता भंडारी मर्डर केस में बड़ा मोड़, जांच के लिए CBI टीम उत्तराखंड पहुंचीं, दिल्ली में लिखा गया मामले में मुकदमा, अंकिता जो एक रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी, सितंबर 2022 में हत्या कर दी गई थी, BJP नेता के बेटे पुलकित को सजा हुई थी, सौरभ भास्कर, अंकित गुप्ता को उम्रकैद, एक ऑडियो में VVIP गेस्ट का जिक्र हुआ, मामले में CM ने CBI जांच की संस्तुति की थी, कई बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही
➡ मुजफ्फरनगर- सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात, लुटेरा सोने की अंगूठियां लूटकर फरार, 5 सोने की अंगूठियों की लूट से हड़कंप, पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी, नगर कोतवाली के मोती महल का मामला
➡ मुंबई- जोरदार उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, भारत-अमेरिका डील का शेयर बाजार पर असर, निफ्टी में 700 से ज्यादा अंकों की उछाल दर्ज, सेंसेक्स में भी 2300 अंकों की बढ़त दिखी
———————————————————————

More Stories
प्रयागराज ९ फ़रवरी २६* फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र के साथ प्रयागराज प्रशाशन ने किया नया हंगामा….
रायगढ़ 9 फ़रवरी 26*7 – 8 फरवरी 2026 को रायपुर छत्तीसगढ़ में एआईयूटीयूसी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU