February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 2 फ़रवरी 26 * देश विदेश में अब युवक अबोहर का नाम कर सकेंगे रोशन। ...

पंजाब 2 फ़रवरी 26 * देश विदेश में अब युवक अबोहर का नाम कर सकेंगे रोशन। …

पंजाब 2 फ़रवरी 26 * देश विदेश में अब युवक अबोहर का नाम कर सकेंगे रोशन। …

देश विदेश में अब युवक अबोहर का नाम कर सकेंगे रोशन : प्रो. रिणवा
अबोहर, 02 फरवरी (सोनू/शर्मा): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधान एवम डीएवी कालेज में गणित विभाग के अध्यक्ष रहे 90 वर्षीय प्रो. बीएल रिणवा ने कहा कि अब देश विदेश में युवक आभा नगरी के रूप में परिचित अबोहर का नाम रोशन कर सकेंगे। वह गौशाला रोड पर जाखड़ ट्रस्ट द्वारा स्थापित स्टडी सैंटर का उदघाटन करने के बाद अपने उदगार व्यक्त कर रहे थे। उनके साथ नगर निगम के मेयर विमल ठठई और शिक्षाविद देव सिंह खेहरा मुख्यतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
प्रो. रिणवा ने कहा कि नशों से दूर खेलों की ओर अभियान के संस्थापक स्व. सुरेन्द्र जाखड़ को समर्पित स्टडी सैंटर अबोहर के शैक्षणिक विकास में मील पत्थर साबित होगा। ऐशिया की सबसे बडी सहकारी संस्था इफ्को को जिस प्रकार सुरेन्द्र जाखड़ ने अध्यक्ष के रूप में विश्व मंच पर सुशोभित किया उसी तरह इस ट्रस्ट द्वारा स्थापित स्टडी सैंटर में उच्च परीक्षाओं व प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भी अपना जीवन सर्वोच्चता की ओर ले जाने में मदद मिलेगी। ट्रस्ट इससे पूर्व युवाओं को नशों से बचाने के लिये खेलों में शामिल होने का अवसर प्रदान करते हुए कई वर्षों से क्रिकेट व अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहा है। नशों के विरूद्ध जागृति लाने के लिये सैमिनार और हालही में डीएवी कालेज में अंत:विद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन करना सराहनीय कदम है।
उन्होने कहा कि युवाओं को उच्च शिक्षा व प्रशासकीय प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में जो दिक्कत आ रही थी उसका समाधान इस केन्द्र की स्थापना से हो जायेगा।
विधायक संदीप जाखड़ व मुख्य ट्रस्टी जयवीर जाखड़ ने बताया कि इस केन्द्र में एक साथ 48 युवा आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाते हुए शिक्षा व प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में आसानी से तैयारी कर पायेंगे। मेयर विमल ठठई ने इस केन्द्र को इलाके के विकास के लिये ऐतिहासिक कदम बताया। देव सिंह खेहरा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन अबोहर को प्रगतिपथ पर ले जायेंगे।


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें