February 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 26 जनवरी 26* पूर्णिया में जोश-खरोश के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

कौशाम्बी २५ जनवरी २६*यूपी आजतक न्यूज चैनल और कौशाम्बी जनपद की कुछ महत्वपूर्ण खबरे

कौशाम्बी २५ जनवरी २६*यूपी आजतक न्यूज चैनल और  कौशाम्बी जनपद की कुछ महत्वपूर्ण खबरे 

 

*ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही मां बेटी की ट्रेन की टक्कर से मौत*

*दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ हर चेहरे में दिखाई पड़ा दुख*

*रेलवे स्टेशन मास्टर ने अचानक प्लेटफार्म बदल दिया है जो मौत का कारण बन गई*

*कौशाम्बी।* सैनी कोतवाली क्षेत्र के हावड़ा दिल्ली रेल लाइन के सिराथू रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह ट्रेन पकड़ने जा रही मां बेटी रेल लाइन पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे मां बेटी दोनों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना देखकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दो लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर रोते बिलखते घर परिवार रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं हर चेहरे पर दुख दिखाई पड़ रहा है

जानकारी के मुताबिक गौसपुर नवावा गांव के रहने वाले जाहिद रोजी-रोटी के चक्कर में सऊदी अरब में रहते हैं उनकी पत्नी बानो उम्र 32 वर्ष बेटी हमीरा उम्र 6 वर्ष बेटा आहाद उम्र 10 वर्ष के साथ रविवार की सुबह 7:00 बजे घर से ऑटो से रेलवे स्टेशन सिराथू के लिए निकले उन्हें ट्रेन पकड़कर कानपुर रिश्तेदारी के कार्यक्रम में जाना था उनके साथ उनके जेठ शाहिद खान जेठानी ज्बीना बेगम और पड़ोस के सलमान और उनकी पत्नी फिजा भी मौजूद थे सभी लोग सिराथू स्टेशन पर पहुंच गए ट्रेन आने के ठीक पहले प्लेटफार्म बदलने की घोषणा हुई जिस पर सभी लोग रेलवे लाइन पार कर ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे थे इसी बीच कानपुर से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में मां बानो बेटी हमीरा दोनों आ गए जिससे घटनास्थल पर मां बेटी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई है शव टुकड़ों में बट गया है दुर्घटना देखकर मौके पर कोहराम मच गया है मृतक महिला का बेटा इस दुर्घटना में बच गया है रो रो कर वह बेहोश हो रहा है दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई हर चेहरे पर दुख दिखाई पड़ा है घटना की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते घर परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं दुर्घटना के बाद जीआरपी रेलवे ने पूरा दोष मृतक महिला और उसकी बेटी पर दे दिया है कहा है कि जल्दबाजी मौत का कारण बनी है जबकि रेलवे स्टेशन मास्टर ने अचानक प्लेटफार्म बदल दिया है जो मौत का कारण बन गई है यदि अचानक रेलवे प्लेटफार्म न बदल दिया गया होता तो मां बेटी की मौत ना होती लेकिन अपनी लापरवाही को स्वीकार करने के बजाय रेलवे इस मौत को मृतक लोगों के सिर पर दोष लगा रहा है जिससे रेलवे की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है

*नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*कौशांबी* सरांय अकिल थाना क्षेत्र से 22 जनवरी को नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर अमरूद खिलाने के बहाने अपनी जनरल स्टोर की दुकान मे ले जाकर युवक ने बच्ची के साथ बलपूर्वक बलात्कार किया सरांय अकिल थाना पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत हुआ उपरोक्त क्रम में दिनांक 25.01.2026 थाना सरांय अकिल पुलिस ने मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त राजू उर्फ रजीउद्दीन पुत्र स्व मोहीब उद्दीन उर्फ रिबई निवासी ग्राम घोसिया थाना सरांय अकिल को गिरफ्तार किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।

*फायरिंग व बम फेकने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित*

*कौशांबी* कोखराज थाना अन्तर्गत भरवारी में पैसे के लेनदेन व मुखबिरी की बात को लेकर फायरिंग व बम फेकने की घटना हुयी थी, जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गये थे घटना के सम्बन्ध में थाना कोखराज पर मु0अ0सं0 45/2026 धारा 109/351(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ जिससे सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहम्मद अलीशान पुत्र कल्लू निवासी गनसरी थाना संदीपनघाट की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 15,000/- रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं, जिसकी गिरफ्तारी हेतु गठित टीमों द्वारा लगातार दबिस दी जा रही है । अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद के थाना कोखराज व संदीपनघाट में हत्या का प्रयास, लूट, एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के 04 अभियोग दर्ज हैं।

*बांस बल्ली लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी,कई मजदूर दबे,दो मज़दूरों की मौत*

*कौशाम्बी।* मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोग पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी मिलते ही घर परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए हैं मौके में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की दिन रात मजदूरों को लेकर ट्रैक्टर ट्राली औरेनी गांव की ओर जा रहा था जैसे ही ट्रैक्टर मोहब्बत पुर पाइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव के पास पहुंचा,अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार चार लोग उसके नीचे दब गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला हादसे में दो मज़दूरों सुरेश निवासी जाम जनपद फतेहपुर और बंसी निवासी अंधावा सैनी कोतवाली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं हादसे में बीरेंद्र और परवेज को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है,जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी

*जेल में नौनिहालों को मिलेगा शुद्ध गाय का दूध*

*कौशाम्बी।* जिला कारागार में महिला बंदियों के साथ रह रहे नौनिहालों को अब शुद्ध गाय का दूध उपलब्ध कराया जाएगा। जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने बताया कि जिला कारागार परिसर में गौशाला खोलने का प्रस्ताव डीजी जेल द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार कारागार की भूमि पर गौशाला का निर्माण किया जाएगा, जहां अच्छी नस्ल की 10 गायें रखी जाएंगी। इन गायों से प्राप्त दूध का उपयोग जेल में महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे-छोटे बच्चों को पिलाने के लिए किया जाएगा।जेल अधीक्षक ने बताया कि अभी तक पराग एवं अन्य कंपनियों के माध्यम से दूध की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जेल परिसर में ही गौशाला स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इससे बच्चों को ताजा और शुद्ध दूध मिल सकेगा। इस पहल से महिला बंदियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने जेल अधीक्षक के इस सराहनीय कदम के लिए उनका धन्यवाद किया

Taza Khabar