पूर्णिया बिहार 24 जनवरी 26 *लापता कन्हैया कुमार की तलाश जारी, झारखंड पुलिस ने की अपील
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से 22 नवंबर 2025 को लापता हुए 12 वर्षीय कन्हैया कुमार की तलाश में झारखंड पुलिस जुटी हुई है। कन्हैया की मां शांति देवी ने बताया कि उनका बेटा शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है और उसकी एक किडनी खराब है। वह फोकचा बेचकर अपने दो बच्चों का पालन-पोषण करती हैं
कन्हैया के पिता अर्जुन साव हैं और माता का नाम शांति देवी है। वह ओरमांझी थाना अंतर्गत शंकर घाट सिलदिरी, जिला रांची झारखंड के रहने वाले हैं। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना से कन्हैया की तलाश में सहयोग करने का अनुरोध किया है
कन्हैया की तलाश में झारखंड पुलिस की एसआईटी टीम सक्रिय है और सात राज्यों में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने कन्हैया की गुमशुदगी का पंपलेट लगाया है और सूचना देने पर उचित इनाम देने की घोषणा की है
*कन्हैया के बारे में जानकारी देने के लिए संपर्क करें:*-
ओरमांझी थाना, रांची, झारखंड- झारखंड पुलिस की एसआईटी टीम
*अपील:*
जिनको भी कन्हैया कुमार की जानकारी मिले, वे संबंधित प्रशासन या उक्त पता पर सूचना दे सकते हैं। ताकि एक मां का खोया हुआ बेटा मिल सके ।

More Stories
हल्द्वानी30अप्रैल26*ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ‘प्रज्ञान 2.0’ का भव्य समापन*
हल्द्वानी30अप्रैल26*हल्द्वानी में सीएम धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित*
लखनऊ30अप्रैल26*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी पहल, ओबीसी बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार*