सुल्तानपुर 8 जनवरी 26 * 20वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा में बृजेश दुबे सफल,क्षेत्र में खुशी की लहर. ..
*20वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा में बृजेश दुबे सफल,क्षेत्र में खुशी की लहर*
सुलतानपुर। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 20वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा में बृजेश दुबे ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार,शुभचिंतकों और अधिवक्ता जगत में हर्ष का माहौल है।बृजेश दुबे ने सीबी सिंह लॉ कॉलेज सोनगांव अम्बेडकर नगर से तीन वर्षीय एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद बार काउंसिल में पंजीकरण कराया था। वह पूरे संगम दुबे ऐंजर तहसील बल्दीराय के निवासी हैं।परिणाम घोषित होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।अपनी सफलता का श्रेय देते हुए बृजेश दुबे ने कहा कि यह उपलब्धि माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद,कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य विधि के क्षेत्र में सत्य, न्याय और संविधान के मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज को न्याय दिलाना है।
उनकी सफलता पर शिक्षकों,अधिवक्ताओं और सामाजिक लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परीक्षा का आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*