अयोध्या 4 जनवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[04/01, 11:17 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *कंबल व मिष्ठान वितरण कर मनाया गया डॉ निर्मल खत्री का जन्मदिन*
अमानीगंज।
क्षेत्र के गददौपुर हनुमान मंदिर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष जेबी सिंह की अगुवाई में जरूरतमंद लोगों को मिष्ठान के साथ कंबल वितरित कर डॉ खत्री के उत्तम स्वास्थ्य और और लंबी उम्र की कामना की गई। कार्यक्रम में उमानाथ शुक्ल, प्रधान राम लहू यादव, राजेन्द्र सिंह, आरपी गौतम, दयाल शरण सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
[04/01, 11:17 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेस विज्ञप्ति
अयोध्या.
वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कल,तैयारियों का लिया गया जायज़ा। अयोध्या।निराश्रितों की मदद और मेधावियों को प्रोत्साहित किए जाने को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच जनवरी यानी सोमवार को आयोजित किया जाएगा ‘वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’।ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के पूज्य पिता कीर्तिशेष श्री प्रभात सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर पूरा ब्लॉक की मडना ग्राम सभा में आयोजित होगा विशाल आयोजन।समारोह में 20 हजार निराश्रितों,दिव्यांगो व जरुरतमंद लोगों को निःशुल्क कंबल के साथ ही हाईस्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरुप वितरित की जाएगी साइकिलें। रविवार को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ‘बादल’ व भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों के साथ समारोह की तैयारी का जायजा ले रहे ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का बयान “हमारे पूजनीय पिता जी स्व. प्रभात सिंह द्वारा अपने जीवन काल में प्रतिवर्ष निराश्रितों,दिव्यांगो और जरुरतमंदों को निःशुल्क वितरित किया जाता था कंबल।उन्हीं की प्रेरणा से इस आयोजन को अनवरत रखा गया है जीवंत।समारोह में इस बार शामिल होंगे रामनगरी अयोध्या धाम के पूज्य संत,महंत,धर्माचार्य,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद सहित प्रदेश सरकार के कई कद्दावर मंत्री,जनपद अयोध्या तथा विभिन्न जनपदों के जनप्रतिनिधि, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों के साथ ही दर्जनों की तादात में समाजसेवी।समारोह की तैयारी लगभग कर ली गई है पूरी।किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और व्यवधान न उत्पन्न हो,इसके लिए तैयार की गई है सर्तक वॉलिंटियर्स की एक टीम जिन्हें पहले चरण में आमंत्रण पत्र वितरण से लेकर सूची तैयार करने की सौंपी गई थी जिम्मेदारी और अब सौंपी गई है आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी।
[04/01, 11:22 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️
*मंड़ना में कल होगा वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह*
अयोध्या।
निराश्रितों की मदद और मेधावियों को प्रोत्साहित करने को लेकर कल पांच जनवरी को वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मंड़ना में आयोजित किया जाएगा।
ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के पूज्य पिता जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर पूरा ब्लॉक की मंड़ना ग्राम सभा में होगा विशाल आयोजन। समारोह में 20 हजार निराश्रितों, दिव्यांग व जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कंबल के साथ ही हाईस्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरुप साइकिलें वितरित की जाएगी। शिवेंद्र सिंह के मुताबिक”उनके पिता स्व. प्रभात सिंह द्वारा अपने जीवन काल में प्रतिवर्ष निराश्रितों, दिव्यांगो और जरुरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित किया जाता था। उन्हीं की प्रेरणा से इस आयोजन को जीवंत रखा गया है। समारोह में इस बार रामनगरी अयोध्या धाम के पूज्य संत, महंत, धर्माचार्य, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद सहित प्रदेश सरकार के कई कद्दावर मंत्री, जनपद अयोध्या तथा विभिन्न जनपदों के जनप्रतिनिधि, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों के साथ ही दर्जनों की तादात में समाजसेवी शामिल होंगे। समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
कल आयोजित “स्मृति महोत्सव”में बृहद स्तर पर “कंबल, साईकिल, सिलाई मशीन वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” की आज हुई तैयारी बैठक में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह, महामंत्री परमानंद मिश्र, शैलेंद्र कोरी इत्यादि शामिल रहे और आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
[04/01, 11:22 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍🏼
*बलात्कार व हत्या मामले के पीड़ित परिवार से मिल गब्बर ने बंधाया ढांढस*
अयोध्या :
फैजाबाद में पोस्टमार्टम हाउस के पास एक गरीब परिवार की किशोरी के साथ हुए बलात्कार और फिर उसकी निर्मम हत्या की घटना के पीड़ित परिवार से सपा नेता हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर मिले। उन्होंने कहा कि यह जघन्य घटना न केवल समाज की आत्मा को झकझोर देने वाली है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है।
हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने बताया कि वह स्वयं पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाने पहुंचे और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को कम से कम पच्चीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ सहारा मिल सके।
इस मौके पर सपा नेता एजाज़ अहमद, मोहम्मद क़मर राईन, पार्षद अपील अहमद उर्फ बब्लू, फरीद कुरैशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।
[04/01, 11:29 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: यह एक बहुत ही गंभीर और महत्वपूर्ण विषय है। आजकल साइबर अपराधी “डिजिटल अरेस्ट” (Digital Arrest) के नाम पर मासूम लोगों, खासकर बुजुर्गों को अपना शिकार बना रहे हैं। बुजुर्ग अक्सर तकनीक से उतने परिचित नहीं होते और डर के कारण उनकी बातों में आ जाते हैं।
अपने घर के बड़ों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें नीचे दी गई बातों के बारे में विस्तार से समझाएं:
”डिजिटल अरेस्ट” क्या है और यह कैसे काम करता है?
साइबर अपराधी खुद को पुलिस, CBI, नार्कोटिक्स विभाग या कूरियर कंपनी (जैसे FedEx) का अधिकारी बताते हैं। वे बुजुर्गों को कॉल करके कहते हैं कि:
”आपके नाम से आए पार्सल में ड्रग्स या गैर-कानूनी सामान मिला है।”
”आपका आधार कार्ड किसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में इस्तेमाल हुआ है।”
”आपके बैंक खाते से संदिग्ध लेनदेन हो रहा है।”
वे व्यक्ति को डराते हैं कि उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” कर लिया गया है और उन्हें स्काइप (Skype) या व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर लगातार कैमरा चालू रखने को मजबूर करते हैं ताकि वे किसी से मदद न मांग सकें। अंत में, केस रफा-दफा करने के नाम पर वे लाखों रुपये की मांग करते हैं।
बुजुर्गों को ये 5 बातें जरूर सिखाएं
कानून में “डिजिटल अरेस्ट” जैसा कुछ नहीं है: भारत में पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करती और न ही कैमरा ऑन करके “नजरबंद” रखती है।
वीडियो कॉल पर डरें नहीं: अगर कोई खुद को पुलिस वाला बताकर वीडियो कॉल करे और डराए, तो तुरंत कॉल काट दें। असली पुलिस कभी भी पैसे मांगकर फोन पर समझौता नहीं करती।
निजी जानकारी साझा न करें: बैंक विवरण, OTP, या आधार नंबर फोन पर किसी अनजान को न दें।
तुरंत परिवार को बताएं: अपराधियों की पहली शर्त होती है कि “यह बात किसी को बताना मत।” बुजुर्गों को समझाएं कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले बच्चों या भरोसेमंद पड़ोसियों को फोन करें।
पहचान की पुष्टि करें: यदि कोई कूरियर या पुलिस की बात करे, तो संबंधित विभाग के आधिकारिक नंबर पर खुद कॉल करके जांच करें।
क्या करें अगर धोखाधड़ी हो जाए?
अगर आपके परिवार में किसी के साथ ऐसी घटना हो जाए, तो घबराएं नहीं। निम्नलिखित कदम उठाएं:
1930 पर कॉल करें: यह नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर है।
cybercrime.gov.in पर शिकायत करें: अपनी शिकायत आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज कराएं।
बैंक को सूचित करें: अगर पैसे ट्रांसफर हो गए हैं, तो तुरंत

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!