मथुरा 31 दिसंबर 2025*साइबरों ठगों की टूटी कमर, पुलिस दे रही लगातार दबिश, मुठभेड़;
मथुरा से रिपोर्टर सुशील शर्मा की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक
मथुरा। ठगी के नाम से बदनाम गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांवों से ठगों की काल पर ऐतिहासिक गिरावट आई है। कभी जिन गांवों से प्रतिदिन शहरवासियों को ठगी के लिए करीब 50 काॅल आती थीं। 11 दिसंबर को पुलिस की दबिश के बाद वे काॅल आठ पर सिमट गईं। पुलिस की दो मुठभेड़ के बाद पूरी तरह शून्य हो गई हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ पुलिस की आक्रामक रणनीति का प्रमाण है, बल्कि साइबर अपराधियों के मनोबल को तोड़ने की बड़ी कामयाबी भी मानी जा रही है। गोवर्धन क्षेत्र लंबे समय से साइबर ठगी के लिए बदनाम रहा है। यहां से सक्रिय साइबर ठग गिरोह बैंक अधिकारी, केवाईसी अपडेट, लाटरी, फर्जी निवेश और सरकारी योजना के नाम पर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे। रोजाना दर्जनों काॅल के जरिए लोगों की मेहनत की कमाई मिनटों में साफ कर दी जाती थी। पुलिस के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं, लेकिन ठग शातिर तरीके से बच निकलते थे। ठगी की वारदातें बढ़ने पर एसएसपी श्लोक कुमार ने खुद निगरानी की और गोपनीय जांच कराई। इसमें सामने आया कि ठगों द्वारा प्रतिदिन करीब 50 से अधिक फोन किए जा रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से जिले में साइबर ठगी की वारदातों में भी गिरावट आई है। काॅल कम आने का सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है। लोग ठगी का शिकार होने से बच रहे हैं

More Stories
कानपुर नगर10अगस्त26*मकनपुर में ज्वेलरी शॉप का शटर एवं ताला तोड़कर आभूषण चोरी की घटना सफल अनावरण
कानपुर नगर10अगस्त26*सावन सोमवार के दृष्टिगत बिठूर घाटों का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण,
पूर्णिया10अगस्त26*अभया डे पर पूर्णिया में डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉक्टरों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा की उठी मांग