सुल्तानपुर २८ दिसंबर २५ * *कबड्डी के मैदान में गूंजी अवध की लेखनी
*कबड्डी के मैदान में गूंजी अवध की लेखनी, सुल्तानपुर के लाल ने लिखा यूपी कबड्डी टीम का बृज स्टार्स एंथम*
सुल्तानपुर-उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के दूसरे सीजन में इस बार खेल के साथ-साथ अवध की लेखनी का भी डंका बज रहा है, विदित हो कि सुल्तानपुर के आदर्श नगर निवासी सुमित श्रीवास्तव ने बृज स्टार्स टीम के लिए जोश भरा एंथम लिखकर जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान में सुमित श्रीवास्तव लखनऊ की एक प्रतिष्ठित पर कंपनी में सीनियर मीडिया स्ट्रेटजिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। इस कबड्डी लीग में कल 12 दिग्गज टीमें हिस्सा ले रही हैं।
*सुल्तानपुर का बढ़ाया गौरव*-नोएडा इनडोर स्टेडियम में चल रहे इस महाकुंभ में जब-जब यह एंथम ‘राधे राधे रण’ गूंजता है तो खिलाड़ियों और दर्शकों में नया उत्साह भर जाता है, टीम बृज स्टार्स के लिए सुमित श्रीवास्तव न सिर्फ शब्द बल्कि प्रेरणा का भी काम कर रहे हैं जिससे वह खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं , और अपने जनपद का नाम रोशन कर रहे है।यह उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

More Stories
हाथरस10अगस्त26*बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद फायर अंदाज में भाजपा को रगड़ते हुए नजर आए
अलीगढ़10अगस्त26*अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत खतरनाक दंडौती कांवड़ लेकर पहुंचा है.*
कानपुर नगर10अगस्त26*क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन संपन्न हुआ।